सत्ता के भूखे हो गए हैं केजरीवाल- शांति भूषण

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संरक्षक शांति भूषण ने बीजेपी की सीएम कैंडिडेट किरण बेदी की तारीफ करने के बाद अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला है। शांति भूषण ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल के अंदर सत्ता की भूख भरी है।

shanti bhushan

शांति भूषण के बयान के बाद आम आदमी पार्टी के सभी शीर्ष नेता केजरीवाल के बचाव में उतर आये हैं। शांति भूषण के बेटे प्रशांत भूषण ने कहा कि यह मेरे पिता की निजी राय है मैं इससे असहमत हूं। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के सामने तथ्यों को रखेंगे। आपको बता दें कि शांति भूषण ने किरण बेदी को दिल्ली का सीएम उम्मीदवार घोषित करने को मास्टर स्ट्रोक करार दिया है।

शांति भूषण ने कहा कि मैं किरण को अच्छी तरह जानता हूं। अगर वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनती हैं तो दिल्ली को बेहद ईमानदार सरकार देंगी। उन्होंने कहा कि अगर वह जीतती हैं और सरकार बनाती हैं तो लोग खुश होंगे। उन्होंने किरण बेदी को सेक्युलर और ईमानदार बताते हुए कहा कि अगर वह आप की तरफ से मुख्यमंत्री बनती तो ज्यादा अच्छा होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+