शंकराचार्य का विवादित बयान, कहा अमेरिका जाता है इस्कॉन मंदिर का पैसा
नई दिल्ली। एक बार फिर से साईं बाबा पर विवादित बयान देने वाले शंकराचार्य स्वरूपानंद ने बवाली बयान दिया है। शंकराचार्य ने कहा कि इस्कॉन मंदिर केवल कमाई का अड्डा है।
उन्होंने एक प्रेस-वार्ता के दौरान कहा कि इस्कान में पैसों की लूट मची है और वहां चढ़ने वाले पैसे सीधे अमेरिका भेजे जाते हैं क्योंकि इस्कॉन भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में पंजीकृत संस्था है इसलिए मेरी मांग है कि इस बात की जांच की जाये।
शंकराचार्य ने कहा कि यही नहीं इस्कान वाले अगर सच में भगवान में भक्त हैं तो वो झारखंड और असम जाकर पूजा क्यों नहीं करते हैं? लेकिन वहां ये लोग नहीं जायेंगे क्योंकि वहां उन्हें धनलाभ नहीं होता है।













Click it and Unblock the Notifications