हिन्दू बयान को लेकर राहुल गांधी के समर्थन में आए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, जानिए क्या कहा?
Shankaracharya Support Rahul Gandhi: संसद के विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद हिंदू संगठन सहित भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए देशभर में विरोध प्रदर्शन किया गया।
राहुल गांधी की हिंदू वाले बयान पर हो रही जमकर आलोचना के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कांग्रेस सांसद के समर्थन आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने राहुल गांधी का पूरा भाषण सुना। वे साफ कह रहे हैं कि हिंदू धर्म में हिंसा का स्थान नहीं है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि, "हमने राहुल गांधी का पूरा भाषण सुना। वे साफ कह रहे हैं कि हिंदू धर्म में हिंसा का स्थान नहीं है। राहुल गांधी कहीं भी हिंदू धर्म के विपरीत बात नहीं कर रहे हैं। राहुल गांधी के आधे वक्तव्य को फैलाना अपराध है। ऐसा करने वाले को दंडित किया जाना चाहिए।"
दरअसल, राहुल गांधी ने लोकसभा में 01 जुलाई को कहा था कि, "जो लोग अपने आप को हिंदू मानते हैं वो 24 घंटे हिंसा और नफरत करते रहते हैं। आप लोग हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सच का साथ देना चाहिए।"
राहुल गांधी ने इस बयान पर बीजेपी सांसदों ने सदन में हंगामा किया था। यहां तक की खुद प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आपत्ति जताते हुए कहा था कि ये बहुत ही गंभीर विषय है, पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर है। जिस पर राहुल गांधी ने कहा था कि नहीं, नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं, बीजेपी और आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं हैं। इसका ठेका बीजेपी ने नहीं ले रखा है।












Click it and Unblock the Notifications