शमिता शेट्टी के साथ बदसलूकी, बाइक सवार ने गाड़ी को मारी टक्कर, ड्राइवर से भी मारपीट

मुंबई। मुंबई के ठाणे में बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की गाड़ी को कुछ बाइक सवारों ने न सिर्फ टक्कर मारी बल्कि उन्हें गाली भी दी। शमिता ने मामले को लेकर मुंबई के रबोडी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कथिक रूप ये तीन लड़कों से सवार एक बाइक ने शमिता की कार को टक्कर मार दी। शमिता के ड्राइवर दर्शन सावंत ने जब कार से उतरकर कार का हाल देखना चाहा तो लड़के उनसे उलझ गए और सावंत को थप्पड़ मारे।

बाइकसवार शमिता को देने लगे गालियां

बाइकसवार शमिता को देने लगे गालियां

शमिता की कार को टक्कर मारने वाले बाइकसवारों ने न सिर्फ उनके ड्राइवर दर्शन सावंत के साथ मारपीट की बल्कि शमिता को गालियां भी दीं। मामला मंगलवार दोपहर 1.30 बजे का है। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन शमिता ने लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ड्राइवर को थप्पड़ मारा और दी धमकी

ड्राइवर को थप्पड़ मारा और दी धमकी

शमिता की कार के साथ एक्सीडेंट करने वाले लड़कों ने उनके ड्राइवर दर्शन सावंत को थप्पड़ मारा और सवाल करने पर धमकी भी दे डाली। ड्राइवर ने थाने में लड़कों की बाइक का नंबर दे दिया है और खबर है कि बाइक को ट्रैक भी कर लिया गया है। घटना ठाणे के विवियन मॉल के पास की है। भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 323, 504, 506, 427 और 34 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है

इन दिनों शो 'खतरों के खिलाड़ी' में व्यस्त हैं शमिता शेट्टी

इन दिनों शो 'खतरों के खिलाड़ी' में व्यस्त हैं शमिता शेट्टी

जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी 39 साल की है और इन दिनों रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को 9वें सीजन में दिखाई पड़ रही हैं। इस शो में शमिता की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है और वे शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। शमिता ने मोहब्बतें जैसी शानदार फिल्म में काम किया है। शमिता को जाने माने शो बिग बॉस के एक सीजन में भी देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+