पाक के विदेश मंत्री- नरेंद्र मोदी से टेलीफोनिक बातचीत को तैयार हैं इमरान खान, भारत ने ठुकराई पेशकश
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की कोशिशें तेज हो गई हैं। भारत पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रहा है कि वे अभिनंदन को शकुशल वापस भेजें। दूसरी तरफ, दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का बड़ा बयान आया है। शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने को तैयार हैं।

शाह महमूद कुरैशी-अभिनंदन को रिहा करने पर विचार कर सकते हैं
शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाक के पीएम भारत के प्रधानमंत्री से बात करने को तैयार हैं लेकिन क्या नरेंद्र मोदी इसके लिए तैयार है? विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि वे अभिनंदन को रिहा करने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले दोनों देशों के बीच हालात सामान्य होने चाहिए। कुरैशी ने कहा कि युद्ध कोई हल नहीं है।

भारत ने पाकिस्तान विदेश मंत्री के प्रस्ताव को ठुकरा दिया
सुषमा स्वराज से मुलाकात की बात पर शाह महमूद कुरैशी ने कहा, 'मैं निश्चित रूप से सुषमा से मिलने में संकोच नहीं करूंगा लेकिन ओआईसी उनके साथ चर्चा के लिए मंच नहीं है। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान विदेश मंत्री के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। भारत ने कहा है कि वो पायलट की रिहाई किसी भी हाल में चाहता है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि भारत ने पाकिस्तान के किसी भी नागरिक या सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया, लेकिन पाकिस्तान ने भारत की सीमा में घुसपैठ करते हुए भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान युद्ध जैसे हालात बना रहा है।

डील का कोई सवाल ही नहीं - भारत
भारत ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन को तुरंत वापस भेजा जाए, विंग कमांडर की वापसी के लिए किसी भी डील का कोई सवाल ही नहीं है। भारत ने कहा कि अगर पाकिस्तान को लगता है कि वे अभिनंदन के नाम पर कार्ड खेल सकते हैं तो वे गलती कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने कहा कि पाकिस्तान कंधार मामले जैसे दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत इससे पीछे नहीं हटेगा। विंग कमांडर अभिनंदन वर्मन की रिहाई पर कोई समझौता या बातचीत नहीं होगी।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत












Click it and Unblock the Notifications