बहू के साथ ससुर करता था गंदी हरकत, Video बनाकर किया पर्दाफाश
रांची। ससुर का दर्जा पिता के समान होता है, लेकिन झारखंड के जमशेदपुर में एक ससुर ने इस रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और मौका देखकर उसके साथ अश्लील हरकत करता रहा। टेल्को मनीफीट में स्क्रैप कारोबारी का काम करने वाले ससुर की गंदी हरकतों की सच्चाई सबके सामने लाने के लिए बहू ने वीडियो बनाकर उसकी हकीकत सबके सामने ला दी।

बहू के साथ ससुर करता था गंदी हरकत
रिपोर्ट के मुताबिक ओमप्रकाश जायसवाल स्क्रैप कारोबारी है। ओमप्रकाश की गंदी नजर अपनी बहू पर थी और वो उसके साथ रेप की कोशिश कर रहा था। जब भी उसे मौका मिलता वो बहू के साथ गंदी हरकतें करने लगता। बहू ने ये बात अपने मायके वालों को बताई और ससुराल छोड़कर भिलाई (छत्तीसगढ़) अपने मायके चली गई। मायके वालों ने बेटी को समझाया और लोकलाज के कारण उसे फिर से ससुराल भेज दिया। उन्हें लगा कि ससुर की आदत सुधर गई होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

बहू ने बना ली वीडियो
ससुर की हरकतें बढ़ती चली गई। बहू ने ससुर को सबक सिखाने और उसकी गंदी हरकतों को सबके सामने लाने के लिए वीडियो बनाने का फैसला किया। जब वो किचन में काम कर रही थी तो एक बार फिर से ससुर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वो उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसे जबरन चूमने लगा। बहू खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन वो अपनी हरकतों सो बाज नहीं आया। बहू ने उसकी गंदी हरकतों को अपने मोबाइल फोन में चोरी से रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर अपने मायके वालों और पुलिस को सौंप दी।

पुलिस के सामने भी नहीं हुआ शर्मिंदा
ओमप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन वो फिर भी अपनी गलती मानने के बजाए अपनी बातों को सही ठहराता रहा। उनसे पुलिस को बताया कि वो अपनी बहू से प्यार करता हैं और प्यार करना कोई गुनाह नहीं है। उसने कहा कि वो बहू को बेटी के समान समझता था और उसी तरह से उसे अच्छे कपड़े पहनने की सलाह देता था। उसने कहा कि बहू को चूमना, उसे गले लगाना गलत नहीं है। बहू और उसके मायके वाले आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वो इस मामले में पूरी छानबानी कर आरोपी को सजा दिलाएंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications