शंभू और खनौरी सीमा पर किसानों के टेंट पर चला बुलडोजर, 13 महीने बाद खाली हुआ बॉर्डर, जानें हर अपडेट

Shambhu Khanauri border News: चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार, 19 मार्च 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह दल्लेवाल समेत कई किसान नेताओं को मोहाली में हिरासत में लिया। इन नेताओं को उस समय हिरासत में लिया जब ये चंडीगढ़ में केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक से लौट रहे थे।

इसके अलावा देर रात पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जो महीनों से किसानों के टेंट और बैराकैटिंग लगा रखे थे उन पर बुलडोजर चलवाकर पूरा बॉर्डर खाली करवा दिया। पुलिस इस कार्रवाई के तहत खनौरी सीमा पर अब तक लगभग 700 किसानों को हिरासत में लिया जा चुका है।

Shambhu Khanauri border News

बता दें बीते 13 महीने से किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान विभिन्‍न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे जिसके कारण इन सीमा क्षेत्रों को बंद कर दिया गया था। बुधवार को इन प्रदर्शनकारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शंभू और खनौरी सीमाओं को खाली करवा दिया। हरियाणा पुलिस किसानों की आवाजाही को रोकने के लिए लगाए गए कंक्रीट के बैरिकेड्स को हटा रही है, जहां वे विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे थे।

Shambhu Khanauri border

3,000 पुलिस बल तैनात किया गया, निलंबित रहीं इंटरनेट सर्विस

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर विरोध स्थलों पर स्थिति को संभालने के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।। पटियाला रेंज के डीआईजी मंदीप सिंह संधू की कमान में एंबुलेंस, बसें और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गई थीं। पुलिस की कार्रवाई पर किसानों के विरोध के बीच खनौरी बॉर्डर और संगरूर और पटियाला जिलों में इंटरनेट सर्विस निलंबित कर दी गई और पंजाब के कई क्षेत्रों में भी इंटरनेट निलंबित रहा।

किसानों ने पंजाब की मान सरकार पर विश्वासघात का लगाया आरोप

किसानों ने पुलिस कार्रवाई और सरकार के रुख का कड़ा विरोध किया और पंजाब में आप सरकार पर विश्वासघात का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने बातचीत का वादा करके और भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह करके उन्हें गुमराह किया, लेकिन बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया और प्रदर्शन स्थल खाली करवा दिया गया। आप सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन के जरिए किसानों की शिकायतें मुखर हुईं।

पंजाब के मंत्री ने क्‍या कहा?

वहीं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रदर्शनकारियों को सीमाओं से हटाने की पुलिसिया कार्रवाई को सही बताया। उन्‍होंने कहा " शंभू और खनौरी राजमार्ग पंजाब की लाइफलाइन हैं, जिनके बंद होने से उद्योग और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।" इतना ही नहीं उन्‍होंने सुझाव दिया कि किसानों को अपना विरोध प्रदर्शन दिल्ली ले जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+