SRK Announce Your Next: जानिए Twitter पर क्यों Trend हो रहे हैं शाहरुख खान, क्या हुई उनसे खता?

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके चाहनेवालों को लगता है कि बस किंग खान नए साल पर अपनी नई फिल्म के बारे में जल्दी से घोषणा कर दें, लोगों को फिल्मी कैनवस से उनकी दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही है और इसी वजह से साल के पहले दिन ट्विटर पर हैशटैग #SRK ANNOUNCE YOUR NEXT ट्रेंड कर रहा है।

शाहरूख हैं खामोश, फैंस परेशान

इससे पहले कल यानी कि 31 दिसंबर को भी ट्विटर पर WeWantAnnouncementSRK ट्रेंड कर रहा था, अंकित नाम के फैंस ने तो शाहरुख के लिए कहा था कि आप नए साल के पहले दिन अपनी नई फिल्म के बारे में ऐलान कीजिए वरना, मैं आत्महत्या कर लूंगा।

शाहरुख ने साधी है चुप्पी

फिलहाल ट्विटर पर बेहद एक्टिव रहने वाले शाहरुख ने अभी तक इस ट्रेंडिंग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, हालांकि उन्होंने ट्विटर के ही जरिए अपने चाहने वालों को नववर्ष की हार्दिक बधाई दी थी।

शाहरुख खान के Tweet ने बटोरीं सुर्खियां

जिसमें किंग खान ने लिखा था कि किसी को यह बताने के लिए नहीं कि उन्हें कैसा होना चाहिए या क्या किया जाना चाहिए या इस साल और आगे भविष्य में क्या होना चाहिए, मेरे पास अपने आप में बहुत सारी गलतिया हैं, काश कि भविष्य हम सभी के लिए अच्छा और दयालु हो और हम वो बने जो हम असल में हैं, अल्लाह हमारे ऊपर अपनी कृपा बनाए रखे, नए वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं। शाहरुख खान के इस ट्वीट ने काफी सुर्खियां बटोरीं, उनके इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

तीन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ने लिया ब्रेक

गौरतलब है कि लगातार तीन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने थोड़ा ब्रेक लेने का फैसला किया था, उन्होंने कहा था कि वो अपना कुछ वक्त परिवार संग बीताना चाहते हैं और अच्छी कहानी मिलने पर ही वो फिल्म के बारे में ऐलान करेंगे, हालांकि उनका ब्रेक इतना लंबा हो जाएगा, ये किसी ने नहीं सोचा था और इसी वजह से फैंस का सब्र अब जवाब दे रहा है और वो इस तरह की बातें कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+