हैक हुआ शाहिद कपूर का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट, हैकर्स ने खिलजी को लेकर किए विवादित ट्वीट
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर हाल ही में दूसरी बार पापा बने हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर दिन भर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और इसी दिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक हो गए। गुरुवार को शाहिद का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर हाल ही में दूसरी बार पापा बने हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर दिन भर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और इसी दिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक हो गए। गुरुवार को शाहिद का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर्स ने दोनों अकाउंट्स से कई आपत्तिजनक तस्वीरें और मैसेज भी पोस्ट किए। शाहिद ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी और बताया कि अकाउंट को वापस ले लिया गया है।
हैकर्स ने लिखा आपत्तिजनक मैसेज
गुरुवार को शाहिद का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया। कहा जा रहा है कि अकाउंट तुर्की के एक हैकर ग्रुप ने हैक किया था। हैकर्स ने शाहिद के अकाउंट्स से कई आपत्तिजनक मैसेज भी पोस्ट किए। एक मैसेज में हैकर्स ने लिखा था, 'राजा अलाउद्दीन खिलजी ऐसे बर्बर, जानवर और हरामी आदमी नहीं थी जैसे आप को दिखाई दी।' इस मैसेज का इशारा शाहिद की विवादित फिल्म 'पद्मावती' की तरफ कहा जा रहा है।
प्रियंका से सगाई के बाद सामने आई निक जोनस की एक्स-गर्लफ्रेंड, जानिए क्या कहा
दूसरी बार पिता बने शाहिद कपूर
इतना ही नहीं, उनके अकाउंट से कैटरीना कैफ के लिए भी एक खास मैसेज लिखा गया। हैकर्स ने शाहिद के अकाउंट से कैटरीना के लिए 'आई लव यू' लिखा। शाहिद ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर बताया कि उनका अकाउंट उन्हें वापस मिल गया है। शाहिद ने लिखा, 'हाय दोस्तों, आखिर मैं ट्विटर पर वापस आ गया। हां इसे हैक कर लिया गया था। मेरे अकाउंट से पिछले 24 घंटे में जो भी बातें कही गई हैं, कृपया उसपर ध्यान न दें।' इसके बाद शाहिद ने एक और ट्वीट कर अपने बेटे का नाम रिवील किया।
बेटे का नाम रखा, जैन कपूर
शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत दूसरी बार माता-पिता बने हैं। बुधवार शाम को मीरा को मुंबई के खार में हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शाम को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। शाहिद और मीरा ने अपने बेटे का नाम जैन कपूर रखा है। बेटे के जन्म पर दोनों का कहना है कि उनका परिवार अब पूरा हो गया है। मीरा ने 26 अगस्त, 2016 को बेटी मीशा को जन्म दिया था।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने दिया बेटे को जन्म, बधाइयों का लगा तांता