मीरा की उम्र पर बोले शाहिद- कम उम्र में हुई उनकी शादी, मां बनने के वक्त खुद ही बचपने से निकल रही थीं
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा है कि मीरा ने शादी के बाद अपने सपनों को किनारे करते हुए परिवार के लिए ज्यादा वक्त दिया। शाहिद ने कहा कि बहुत कम उम्र में मीरा की शादी हुई लेकिन जिस तरह उन्होंने चीजों को संभाला वो कमाल है। एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने अपने करियर, निजी जिंदगी और मीरा के साथ उम्र को लेकर बातचीत की है।

शादी के वक्त मीरा का भी लड़कपन ही था
फिल्मफेयर के साथ इंटरव्यू में शाहिद ने मीरा को लेकर कहा, मीरा की जब शादी हुई उनकी उम्र काफी कम थी। उनको दो बच्चे तब हो गए थे, जब वो खुद बचपने से निकल रही थीं। उनके भी सपने थे, करियर था लेकिन उन्होंने इस सबको अलग रख दिया। हमारे बीच 13 साल का उम्र का भी फासला है, उन्होंने चीजों को समझा।

मीरा भी करती रही हैं उम्र के फासले पर बात
हाल ही में मीरा राजपूत ने भी शाहिद और उनके अलग-अलग बैकग्राउंड और उम्र के फासले को लेकर बात की थी। मीरा का कहना है कि अलग बैकग्राउंड उनकी शादी को कभी भी चुनौती की तरह नहीं आया। वहीं उम्र के फासले पर उन्होंने कहा, ये तो बेहतर ही रहा मेरे लिए। मुझे शाहिद के एक्सपीरियंस से फायदा मिलता है।

2015 में की थी शादी
शाहिद और मीरा ने 2015 में शादी की थी। उस वक्त मीरा 21 साल की थीं और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन किया ही था। शाहिद उनसे 13 साल बड़े हैं। शाहिद और मीरा दोनों को बहुत ज्यादा नहीं जानते थे। ये एक अरेंज मैरिज ही थी। शादी के चार साल में दोनों के दो बच्चे मीशा और जैन हैं।












Click it and Unblock the Notifications