जब कारगिल हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा ने खून से भरी थी प्रेमिका डिंपल की मांग, आज तक नहीं की शादी
जब कारगिल हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा ने खून से भर दी थी प्रेमिका डिंपल चीमा की मांग, आज तक नहीं की शादी, निभा रही हैं प्रेम
नई दिल्ली, 07 जुलाई: कारगिल युद्ध के हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की आज शहीदी दिवस है। विक्रम बत्रा कारगिल के जंग में 7 जुलाई 1999 में शहीद हो गए थे। आज उनकी शहीदी दिवस पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। जब बात विक्रम बत्रा के शौर्य और पराक्रम की हो, तो उनकी प्रेमिक के बलिदान को भी लोग नहीं भूल सकते हैं। हीर-रांझा और लैला-मजनू जैसी ही है विक्रम बत्रा और उनकी प्रेमिक डिंपल चीमा की कहानी। विक्रम बत्रा के शहीद होने के बाद उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा ने आज तक शादी नहीं की है। वह अब भी कुंवारी हैं और पंजाब में एक शिक्षिका हैं। आइए विक्रम बत्रा की शहीदी दिवस पर जानतें हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में?
Recommended Video

कॉलेज में हुईं एक-दूसरे से मुलाकात और हुआ प्यार
विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की पहली मुलाकात पंजाब यूनिवर्सिटी के कॉलेज 1995 में हुई थी। पहली ही मुलाकात से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। डिंपल बत्रा ने कई बार अपने रिश्ते के बार में मीडिया से बात की हैं। उन्होंने शेरशाह फिल्म रिलीज होने के बाद 'द क्विंट' कहा था, ''मैं विक्रम से पहली बार 1995 में चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी में मिली थी। उस वक्त हम दोनों एमए अंग्रेजी में एडमिशन लिए थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, हम दोनों ही किसी कारण से अपना कोर्स पूरा नहीं कर पाए थे। आज भी जब मैं सोचती हूं तो लगता है कि नियति को कुछ और ही मंजूर था, वो हमें साथ लाने की कोशिश कर रहे थे''

जब विक्रम ने डिंपल का दुपट्टा
बता दें कि डिंपल ने कहा था कि हम दोनों अपने रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस थे। डिंपल ने बताया था, ''हम दोनों हमेशा मंसा देवी मंदिर और गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब जाते रहते थे। वहां एक दिन ऐसा हुआ था कि हम गुरुद्वारा में परिक्रमा कर रहे थे, वह मेरे पीछे-पीछे मेरा दुपट्टे पकड़ कर चल रहा था। जब हमारी परिक्रमा पूरी हुई तो, उसने मुझे कहा, 'बधाई हो मिसेज बत्रा। पता भी हमने साथ में फेरे ले लिए... ये चौथी परिक्रमा है।''

जब खून से भर दी थी विक्रम ने डिंपल की मांग
जब विक्रम अपनी पोस्टिंग पर थे तो डिंपल के परिवार वाले उनपर शादी के लिए दबाव बना रहे थे। जब अपनी पोस्टिंग से विक्रम लौटे तो डिंपल ने उनको ये बात बताई। तो फौरन विक्रम ने फिल्मी स्टाइल में अपने पर्स ने ब्लेड निकाी और अंगूठा काट कर डिंपल की मांग भर दी। डिंपल ने इस पल को याद करते हुए कहा था कि ''वो मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था। मैं उसे देखते रह गई।''

कारगिल से आने के बाद होने वाली थी शादी, लेकिन तिरंगे में लिपटकर आए विक्रम
डिंपल ने बताया था कि कारगिल के जंग पर जाने से पहले विक्रम ने कहा था कि वहां से आने के बाद हम शादी करेंगे। विक्रम ने अपने घर पर भी सबको ये बात बता दी थी कि वो डिंपल से शादी करना चाहते हैं। डिंपल इस उम्मीद में बैठी थी कि वह दुल्हन बनेंगी लेकिन विक्रम तिरंगे में लिपटकर आए। इसके बाद डिंपल ने आज तक शादी नहीं की है। उन्होंने विक्रम की याद में सारी जिंदगी बिताने का फैसला किया है।

'उसके जाने के बाद मैंने कभी खुद को उससे अलग महसूस नहीं किया...
डिंपल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, '' उसके जाने के बाद से आज तक ऐसा कोई भी दिन नहीं, जब मैंने खुद को उससे अलग महसूस किया हो। मुझे ऐसा लगता है कि वो किसी पोस्टिंग पर गया है। मैं जानती हूं कि मैं एक दिन कहीं उससे जरूर मिलने वाली हूं। मुझे उसपर गर्व है लेकिन दिल के कोने में अफसोस भी है, कि उसे मेरे साथ होना चाहिए था। वह खुद अपने शौर्य और वीरता की कहानी सुनता ।''












Click it and Unblock the Notifications