मुस्लिम लड़की के लिए मुश्किल हुई अयोध्या की डगर, लोग चरित्र पर उठा रहे उंगलियां, शबनम की दर्द भरी दास्तां
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा इस 22 जनवरी को होने जा रही है। इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनने मुस्लिम परिवार की शबनम शेख भी अयोध्या के लिए निकल पड़ी हैं। इन दिनों शबनम शेख जबरदस्त सुर्खियों में हैं।
जय श्री राम... जय श्री राम के नारे लगाते हुए शबनम शेख अपने साथियों के साथ एमपी के सीहोर-भोपाल हाइवे से होकर गुजरीं। वे 17 दिनों से लगातार पैदल चल रही हैं और उनका सफर पूरा होता ही जा रहा है।

मीडिया से बातचीत में शबनम कहती हैं कि राम जी को हम बचपन से ही मानते हैं। मुस्लिम परिवार से तो हैं मगर सभी की रिस्पेक्ट करते हैं। अयोध्या जाने का बड़ा ही उत्साह है और इसलिए बस मन में राम जी का नाम लेकर आगे बढ़ते जा रहे हैं।
शबनम आगे कहती हैं कि अयोध्या पहुंचकर हम राम लला के दर्शन करने के बाद ही वापस लौटेंगे। हालांकि बावजूद इसके शबनम के सामने कई सारी मुश्किलें भी हैं। ये मुश्किलें ये हैं कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी यात्रा का पुरजोर विरोध भी हो रहा है।
शबनम खुद भी इस बात से काफी दुखी हैं कि उनकी यात्रा पर उंगली उठाई जा रही है। उनके चरित्र पर भी लोग उंगली उठा रहे हैं और उन्हें बुरा भला बोल रहे हैं। हालांकि, शबनम ये भी कहती हैं कि उन्हें इन सब बातों को कोई फर्क नहीं पड़ता।
शबनम ने ऐसे लोगों की शिकायत करते हुए प्रशासन से अपील की है जोलोग महिलाओं को बुरा भला कहते हैं और उनकी इज्जत नहीं करते हैं, ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए। शबनम ने आगे कहा कि उनके साथ में रहने वाले लोग उनका बेहद ख्याल रखते है इस बात की उन्हें बहुत खुशी है।












Click it and Unblock the Notifications