जावेद अख्‍तर से शादी करने से पहले इस एक्‍टर संग लिव इन रिलेशन में थीं शबाना आजमी

मुंबई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शबाना आजमी ने अपनी आदाकारी से लाखों लोगों को दीवाना बनाया है। सिनेमा जगत में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाने वाली एक्‍ट्रेस में शबाना आजमी का नाम टॉप लिस्‍ट में शुमार हैं। वहीं शबाना आजमी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। शबाना आजमी और जावेद अख्‍तर की जोड़ी हिंदी सिनेमा की खूबसूरत शादीशुदा जोडि़यों में से एक हैं लेकिन शबाना आजमी का पहला प्‍यार कोई और था। जिसके साथ शबाना आजमी लिव-इन रिलेशनशिप में भी रही लेकिन ऐसा कुछ हुआ कि एक्‍ट्रेस ने उसका हाथ छोड़कर जावेद अख्‍तर का हाथ जीवन भर के लिए थाम कर उनकी जीवनसंगिनी बन गईं। आइए जानते हैं अब तक सर्वाधिक नेशनल अवॉर्ड पाने वाली एक्‍ट्रेस शबाना के प्‍यार की कहानी।

शबाना आजमी को इस शख्‍स से हो गया था प्‍यार

शबाना आजमी को इस शख्‍स से हो गया था प्‍यार

दरअसल, शबाना आजमी का पहला प्‍यार डायरेक्टर शेखर कपूर थे। जिसके साथ वो लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं। इन दोनों की रिलेशनशिप एक समय में सुर्खियां बनी थी। एक्‍टर देवानंद के भतीजे शेखर कपूर का परिवार नहीं चाहता था कि वो फिल्‍में बनाए। घर वालों के विरुद्ध जाकर शेखर कपूर ने 1983 में अपने करियर की पहली फिल्‍म मासूम बनाई जो सुपर डूपर हिट हुई थी। इस फिल्म में शबाना आजमी लीड रोल में थीं और उनके साथ उन्‍दा कलाकार नसीरुद्दीन शाह थे और बाल कलाकार के तौर पर उर्मिला मातोंडकर और जुगल हंसराज ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। इस फिल्‍म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

शेखर कपूर के संग लिव इन रिलेशन में थीं शबाना आजमी

शेखर कपूर के संग लिव इन रिलेशन में थीं शबाना आजमी

मासूम की शूटिंग के दौरान शेखर और शबाना के बीच हुआ था प्‍यार
'मासूम' फिल्‍म की शूटिंग के दौराना शेखर कपूर और शबाना आजमी के बीच गहरी दोस्‍ती हो गई और ये दोस्‍ती जल्‍द ही प्‍यार में बदल गई। कुछ ही दिनों में शबाना और शेखर कपूर के प्‍यार के चर्चे होने लगे। इसके बाद ये दोनों एक ही छत के नीचे साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों कुछ समय तक एक दूसरे के साथ रहे लेकिन बाद में दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच इतनी दूरियां आ गई कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

 38 साल प्रोफेशनली भी रहे दूर अब कर रहे साथ काम

38 साल प्रोफेशनली भी रहे दूर अब कर रहे साथ काम

शबाना और शेखर कपूर जो इतने करीब थे उनके बीच इतनी दूरियां आ गई थी कि दोनों ने साथ में काम करना तक बंद कर दिया। दोनों ने पर्सनल के साथ प्रोफेशलन दूरी भी बना ली। लगभग 38 साल बाद उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद शेखर कपूर और शबाना फिर साथ काम कर रहे हैं। शबाना आजमी शेखर कपूर के इंग्लिश शो 'वॉट्स लव गॉट टू डू विद इट' में काम कर रही है।

परिवार के विरुद्ध जाकर जावेद अख्‍तर और शबाना ने की थी शादी

परिवार के विरुद्ध जाकर जावेद अख्‍तर और शबाना ने की थी शादी

शेखर कपूर से पहले रिलेशनशिप से पहले शबाना आजमी की वर्ष 1974 में शबाना आजमी की सगाई ऐक्टर बैंजामिन गिलानी से हुई थी लेकिन कुछ ही समय बाद शबाना ने सगाई तोड़ दी थी। गीतकार और र स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्‍तर अपनी कविताएं सुनाने के लिए मशहूर शायर कैफी आजमी के घर जाया करते थे। तभी उनकी मुकालात शबाना आजमी से हुई। शबाना आजमी की नजदीकियां जावेद अख्तर से बढ़ी और शबाना को बाद में पता चला कि जावेद अख्‍तर तो शादीशुदा है। अख्तर ने हनी ईरानी से पहली शादी की थी जिससे उनके दो बच्चे फरहान और जोया अख्तर हैं लेकिन इनके बीच मोहब्‍बत इतनी परवार चढ़ गई कि परिवार के विरोध के बावजूद शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने साल 1984 में शादी कर ली।

शबाना आजमी को मिल चुके हैं ये अवार्ड

शबाना आजमी को मिल चुके हैं ये अवार्ड

शबाना आजमी शादी के बाद भी फिल्मों में लगातार ऐक्टिव रहीं और उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है 5 बार नेशनल अवॉर्ड जीता। शबाना आजमी को पद्म श्री और पद्म भूषण अवार्ड मिल चुका है दर्जन भर इंटरनेशनलअवार्ड भी जीत चुकी हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/feature/shahrukh-khan-daughter-suhana-khan-viral-photos-69116.html?src=hi-oiशाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की वायरल तस्वीरें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+