शबाना आजमी के हेल्थ के बारे में KDH अस्पताल ने दिया ये अपडेट
Recommended Video
मुंबई। हिंदी सिनेमा की प्रख्यात अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गई हैं, उन्हें इस एक्सीडेंट में गंभीर चोटें आई हैं, उनके स्वास्थ्य को लेकर उनके फैंस भी काफी चिंतित हैं लेकिन अब उनकी चोट और हेल्थ को लेकर अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) ने अपडेट दिया है।

शबाना की तबीयत में सुधार है: केडीएएच
केडीएएच में मेडिकल जांच के बाद अस्पताल के एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ ने बताया कि शबाना की तबीयत में सुधार है और वे अभी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं, उनकी हालत स्टेबल है लेकिन चिंता की बात नहीं है, मालूम हो कि एक्सी़डेंट के तुंरत बाद शबाना आजमी को MGM हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां से बाद में उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया।

'सिर, गर्दन और दाईं आंख पर आई हैं चोटें'
MGM में शबाना आजमी का एक्स रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट कराए गए थे, वहां के डॉक्टर्स ने कहा था कि उन्हें सिर, गर्दन सर्वाइकल स्पाइन, चेहरा और दाईं आंख पर चोटें आई हैं, डॉक्टर ने बताया कि वे होश में थीं और बात कर रही थीं।

शबाना के ड्राइवर पर ट्रक ड्राइवर ने किया केस
बता दें शनिवार शाम करीब 4.15 बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शबाना की कार एक ट्रक से जा टकराई, इस मामले में ट्रक ड्राइवर ने शबाना के ड्राइवर पर ही केस किया है., ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ खालापुर में केस दर्ज कराया है और उस पर आरोप लगाा है कि शबाना का ड्राइवर गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रहा था, उसने ट्रक को मारी थी, उसकी लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications