यौन शोषण मामले में आसाराम को कोर्ट ने जमानत देने से इनकार किया
जोधपुर। यौन शोषण मामले में आसाराम को जोधपुर कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका को पांचवी बार खारिज किया है। आसाराम पिछले 18 महीनों से यौन शोषण मामले में जेल में बंद हैं।

गौरतलब है कि आसाराम पर नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला दर्ज है। वह पिछले 18 महीनों से जेल में बंद हैं। आसाराम की पैरवी इस बार भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने की थी बावजूद इसके उन्हें जमानत नहीं मिल सकी है।
आसाराम के पक्ष में स्वामी ने तकरीबन एक घंटे तक उनका पक्ष रखा। लेकिन एक घंटे तक चली इस बहस बाद भी कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए आसाराम को जमानत देने से इनकार कर दिया।
वहीं जोधपुर कोर्ट के फैसले के बाद स्वामी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आसाराम के खिलाफ गैर धार्मिक ताकतों ने गलत आरोप लगाये हैं और उनके पर इसके साक्ष्य मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications