बिहार में पिछले 24 घंटे में 'लू' लगने से 48 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

पटना। प्रचंड गर्मी ने इस वक्त लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, बिहार में इस वक्त गर्मी की वजह हाहाकार मचा हुआ है, 'गर्मी' और 'लू' की वजह से यहां पर रविवार को 48 लोग मौत के शिकार हो गए हैं,जबकि 100 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सबसे अधिक मौतें औरंगाबाद, नवादा, पटना, पूर्वी बिहार, रोहतास, जहानाबाद और भोजपुर जिलों में हुई हैं, 'लू' लगने से पिछले दो दिनों में सौ से ज्यादा लोगों की जानें चली गई हैं।

पिछले 24 घंटे में 'लू' लगने से 48 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में 'लू' लगने से 48 लोगों की मौत

गया, नवादा और औरंगाबाद के अस्‍पतालों में 100 से ज्‍यादा मरीज भर्ती कराए गए हैं, नए मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी है, मरने वालों में औरंगाबाद से 27 और गया से 28 लोग शामिल हैं। मरने वालों में ज्यादातर लोग 60 साल से ज्यादा के लोग हैं, औरंगाबाद, नवादा और गया जिले में मौतों की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।

सीएम नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है, उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को प्रदेश में भयंकर गर्मी को देखते हुए एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 43 और गया में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं पटना समेत राज्य के कई इलाके इस वक्त 45 पार पारे की तपन में झुलस रहे हैं।

19 जून तक बंद रहेंगे पटना के स्कूल

19 जून तक बंद रहेंगे पटना के स्कूल

बिहार सरकार ने मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को19 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है, यह दूसरी बार है जब प्रशासन ने मौसम की वजह से स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों को रद्द किया है। इससे पहले नौ जून को 16 जून तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया था।

'लू' की स्थिति घोषित

'लू' की स्थिति घोषित

दक्षिणी और पूर्वोत्तर में मॉनसून की बेहद धीमी गति के कारण उत्तरी और पश्चिमी भारत के राज्यों में गर्मी बढ़ गई है और अगले कुछ दिनों तक गर्मी से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, यदि किसी क्षेत्र में तापमान लगातार दो दिन 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहे तो वहां 'लू' की स्थिति घोषित कर दी जाती है। यदि पारा 47 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर चला जाए तो 'लू की गंभीर स्थिति' बन जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+