Cyclone Dana: 120 KM की रफ्तार से ओडिशा तट से टकराया 'दाना', लैंडफॉल शुरू, पढ़ें अब तक के Updates
Cyclone Dana Landfall: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना ने गुरुवार रात को ओडिशा तट पर दस्तक दे दी और इसका लैंडफॉल शुरू हो गया है। जिस वक्त ये ओडिशा तट से टकराया उस टाइम की इसकी स्पीड 120 KM थी।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक भीषण चक्रवाती तूफान 'दाना' 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया है।

आज ये 0530 बजे IST पर उत्तरी तटीय ओडिशा के ऊपर अक्षांश 21.00° उत्तर और देशांतर 86.85° पूर्व के पास, धामरा से लगभग 20 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम और हबलीखाटी नेचर कैंप (भितरकनिका) से 40 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम में केंद्रित था।
landfall प्रक्रिया जारी है जो कि अगले 1-2 घंटों तक जारी रहेगी और इसके दोपहर तक धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है, इसका असर ओडिशा और बंगाल में दिख भी रहा है और इसी वजह से इन जगहों पर भारी बारिश हो रही है और कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चल रही है। भद्रक, केंद्रपाड़ा, बालासोर और जगतसिंहपुर जैसे तटीय इलाकों में 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण कुछ स्थानों पर पेड़ उखड़ने की खबर है।
भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा, "लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है और अब ये धीरे-धीरे कमजोर होगा।" नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, डिंडीगुल, थेनी, तेनकासी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, इरोड, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, सलेम, नामक्कल, कल्लाकुरिची, पेरम्बलुर, अरियालुर, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और मयिलादुथुराई में इसे लेकर अलर्ट जारी है।
तूफान से निपटने के लिए राज्य सरकार ने सभी पुख्ता इंतजाम किए हैं। निचले तटीय क्षेत्रों में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से लाखों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि landfall वाले क्षेत्र में लगभग 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उच्च-वेग वाली हवाएं चलती रहेंगी। चक्रवात के धीरे-धीरे कमजोर होने की उम्मीद है क्योंकि यह आगे अंतर्देशीय क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, जिससे कई क्षेत्रों में भारी वर्षा होगी। बालासोर, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, क्योंझर, जाजपुर, कटक, ढेंकनाल, खुर्दा और पुरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications