जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़, अब तक मारे गए 5 आतंकी
बांदीपोरा।

मारे गए 5 आतंकी
बताया जा रहा है कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा में 6 से 8 आतंकियों के छिपे होने की खबर थी, इसी के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में अब तक 5 आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में सेना के जवानों के साथ-साथ पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें भी शामिल हैं। सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के खिलाफ जारी इस अभियान को लेकर खास तैयारी की गई है। आईडी ब्लास्ट के जरिए धमाका किया गया है।

आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
पूरे मामले पर सेना से जुड़े अधिकारी ने बताया कि हमें जैसे ही पता चला कि इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं तो हमने सबसे पहले स्थानीय लोगों को सुरक्षित जगहों पर रुकने के लिए कहा, इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग और जवाबी सुरक्षा बलों ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। फिलहाल ऑपरेशन चल रहा है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।

गुरुवार से जारी है ऑपरेशन
इससे पहले शुक्रवार दिन में साउथ कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई जब शोपियां से अगवा तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। शुक्रवार तड़के आतंकियों ने चार पुलिसकर्मियों को उनके घर से अगवा कर लिया था जिनमें से तीन स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स थे। इन सभी को शोपियां के कापरान गांव से अगवा किया गया था। वहीं गृह मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को छोड़ दिया। आतंकियों की ओर से लगातार पुलिस वालों को उनका पद छोड़ने की धमकी दी थी। आतंकियों की ओर से कहा गया था कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो फिर उन्हें अंजाम भुगतने को तैयार रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications