ब्राजील: स्कूल में गोलीबारी, 5 बच्चों समेत नौ की मौत
साउ पोलो। दक्षिण अमेरीकी देश ब्राजील में एक स्कूल के भीतर गोलीबारी की खबर है। इस गोलीबारी में नौ लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है। घटना राजधानी साउ पोलो के एक ग्रेड स्कूल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। ग्लोबो टीवी नेटवर्क के मुताबिक, बुधवार को ग्रेड स्कूल में दो युवकों को हथियार के साथ घुसते और फायरिंग करते देखा गया था।
ग्लोबो नेटवर्क की रिपोर्ट में कहा गया है कि, मृतकों में पांच बच्चे, एक वयस्क और एक स्कूल बाहर खड़ा व्यक्ति हैं। पुलिस ने एक लिखित बयान में कहा कि राउल ब्रासिल प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम 17 अन्य लोगों भी घायल हैं। घायलों में ज्यादातर बच्चों हैं। जिन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया।
स्थानीय पुलिस ने फिलहाल इस मामले पर और जानकारी देने से इंकार कर दिया है। एक अज्ञात गवाह ने फोल्हा डे एस.पाउलो अखबार को बताया कि उसने एक व्यक्ति को स्कूल के बाहर बंदूक चलाते हुए देखा था। इसके बाद वह एक क्लास में घुस गया जहां बच्चे पढ़ रहे थे।
कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस के बीच तय हुआ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, मिली इतनी सीटें