भाजपा सरकार का वादा नहीं गिरेगा सेतुसमुद्रम
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक बार फिर से लोगों को भरोसा दिलाया है कि सेतुसमुद्रम परियोजना का कार्यान्वयन करते समय ‘राम सेतु' को कोई नुकसान नहीं होगा। ये भरोसा दिलाया है भाजपा सरकार के केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने। गडकरी ने साफ-साफ कहा है कि सेतुसमुद्रम परियोजना के लिए राम सेतु को तोड़ने का कोई ही सवाल ही नहीं उठता।
इतनी ही नहीं गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि इस परियोजना का काम पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना किया जाएगा। गडकरी ने कहा कि सेतुसमुद्रम शिपिंग चैनल प्रोजेक्ट के लिए राम सेतु को तोड़ने का कोई सवाल नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए राम सेतु को बिना नुकसान पहुंचाए चार-पांच विकल्पों और उनके प्रभावों को लेकर अध्ययन कर रही है। गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार इस परियोजना का विरोध करती रही है। उसका कहना है कि इससे मछुआरों की जीविका प्रभावित होगी।