बोले राकेश टिकैत, गांव नहीं जाएंगे किसान, कोरोना हुआ तो प्रदर्शन स्थल पर ही कराएंगे इलाज
नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच भी किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन 5 महीने से ज्यादा समय से चल रहा है। इस बीच दावा किया जा रहा है कि आंदोलन की वजह से सड़कों पर जाम लग रहे हैं जिससे अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचने में देरी हो रही है। अब इस बात को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने पलटवार किया है। राकेश टिकैत ने कहा है कि बॉर्डर तो खुला हुआ है। ऐसी बातें क्यों कही जा रही हैं इसकी जांच होनी चाहिए। राकेश टिकैत ने कहा कि हम किसानों को यहां से जाने के लिए नहीं कहेंगे।
Recommended Video
एएनआई से बातचीत में टिकैत ने कहा कि हम 5 महीने से यहां हैं, अब ये हमारा गांव हो चुका है। उन्होंने मांग की यहां पर ही कैंप लगवाया जाए, हम यही वैक्सीन लगवाएंगे। हम यहां कम लोगों को रखेंगे और बैठक नहीं होगी, लोग आते जाते रहेंगे। आज हम 2 दिन के लिए हरियाणा जाएंगे।
Coronavirus: औद्योगिक कार्यों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पर पाबंदी, मरीजों की जान बचाने में आएगा काम
उन्होंने कहा कि किसान किसी भी हाल में गांव नहीं जाएंगे। अगर कोरोना हुआ तो उसका इलाज किसान यही कराएंगे। यहां से अस्पताल भी पास में है।
हम किसानों को यहां से जाने के लिए नहीं कहेंगे। हम 5 महीनें से यहां हैं, ये तो अब हमारा गांव है। यहां कैंप लगवाया जाए, हम वैक्सीन लगवाएंगे। हम यहां कम लोगों को रखेंगे और बैठक नहीं होगी, लोग आते जाते रहेंगे। आज हम 2 दिन के लिए हरियाणा जाएंगे: किसान नेता राकेश टिकैत pic.twitter.com/8ck9DbJiKH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2021