दिल मिल गए सीरियल की एक्ट्रेस ओहाना शिवानंद ने सोशल मीडिया पर किया सनसनीखेज खुलासा
नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस ओहाना शिवानंद ने सोशल मीडिया पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बहन की सास पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। ओहाना ने आरोप लगाया है कि उनकी मेरी और मेरी मां की हत्या करना चाहती हैं। बता दें कि ओहाना टीवी शो दिल मिल गए से लोकप्रिय हुई थीं। उन्होंने इस सीरियल में करन सिंह ग्रोवर के साथ काम किया था। ओहाना ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उनकी मां ने भी इसस बाबत पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है लेकिन आरोपी फरार हैं।

ओहाना ने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह सनसनीखेज खुलासा किया है। 18 जुलाई को अपने फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने लिखा है कि कुछ महीने पहले मेरी मां ने मेरी बहन की सास के खिलाफ हत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज कराया था। ओहाना ने आरोप लगाया है कि मेरी बहन की सास मेरे पति की हत्या करके उनके इंश्योरेंस के पैसे हासिल करना चाहती थीं। इसी बाबत जब हमने शिकायत दर्ज कराई तो मेरी बहन की सास ने मेरी और मेरी मां की हत्या की कोशिश की।
ओहाना ने बताया कि जब हमने शिकायत दर्ज कराई और नोटिस भेजा तो अगले ही दिन मेरी बहन की सास भावना ब्रह्मभट्ट अमेरिका भाग गई। ओहाना ने लिखा कि कृपया भारत में पुलिस का सामना करिए। भारत में पुलिस ने मेरी मां को कई बार फोन किया और बताया कि वो तो भाग गई, हमे बताना कब आएगी वापस। ओहाना ने लिखा है कि हत्या के मामले में भारत में तुम्हारी तलाश हो रही है, अब देखते हैं क्या होता है, मैं आप सबको इस बारे में आगे की अपडेट जरूर दूंगी। इसके साथ ही ओहाना ने अपने जानने वालों की सोशल मीडिया पर मदद मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications