Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टेरर फंडिंग: कोर्टरूम में ED ने शब्बीर शाह से पूछा, भारत माता की जय बोलेंगे?

शब्बीर शाह ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर कहा है कि ईडी उसके साथ बुरा बर्ताव कर रही है साथ ही उन्होंने ईडी से अपनी जान को खतरा भी बताया है।

नई दिल्ली। टेरर फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को दिल्ली की अदालत मे पेश किया गया। कोर्ट में शब्बीर शाह ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक बहले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। वहीं ईडी के के वकील ने कहा कि शब्बीर जैसे लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं, ईडी के वकील ने शब्बीर शाह से कोर्ट में ही भारत माता की जय बोलने को कहा जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि अदालत को टीवी स्टूडियो ना बनाएं।

टेरर फंडिंग: ED ने कहा, क्या कोर्ट में भारत माता की जय बोलेंगे शब्बीर शाह?

शब्बीर शाह ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर कहा है कि ईडी उसके साथ बुरा बर्ताव कर रही है साथ ही उन्होंने ईडी से अपनी जान को खतरा भी बताया है। उन्होंने कोर्ट को बताया है कि स्टेटमेंट और सादा पेपर पर साइन करने के लिए उसके ऊपर दबाव बनाया जा रहा हैं।

टेरर फंडिंग के मामले में ईडी शब्बीर शाह से पूछताछ कर रही है। मनी लॉन्ड्रिंग के 10 साल पुराने केस में शब्बीर शाह आरोपी हैं। कई बार वारंट जारी होने के बाद भी जब शब्बीर शाह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे तो पटियाला कोर्ट शाह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। कोर्ट ने अलगाववादी नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिसके बाद ईडी ने कश्मीर से शब्बीर शाह को गिरफ्तार कर लिया था।

ईडी ने शब्बीर शाह और हवाला डीलर मोहम्मद असलम वानी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत क्रिमिनल केस दायर किया था। श्रीनगर से पकड़े गए वानी ने दावा किया था कि उसने पिछले साल के दौरान शाह और उसके परिजनों को कई किस्तों में 2.25 करोड़ रुपये दिए थे।

कश्मीर घाटी में आतंक को बढ़ावा देने के लिए सीमा पार से टेरर फंडिंग पर एनआईए का भी शिकंजा कसता जा रहा है। एनआईए ने हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के छोटे बेटे नसीम गिलानी को इस सिलसिले में पूछताछ के लिए सोमवार को दिल्ली बुलाया था। एनआईए ने गिलानी के बड़े बेटे नईम गीलानी को भी सोमवार को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन सीने में दर्द की शिकायत के बाद वह मेडिकल ग्राउंड पर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। गिलानी का दामाद अल्ताफ अहमद शाह और छह दूसरे अलगाववादी नेता टेरर फंडिंग के मामले में पहले से ही एनआईए की हिरासत में हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+