खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मां और चाचा हुए गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने भेजा जेल, जानिए क्या है पूरा मामला?

Amritpal Singh News: खालिस्तान समर्थक और अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर और चाचा सुखचैन सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल की मां बलविंदर कौर के अलावा उनके चाचा और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Amritpal Singh News

अमृतसर के डीसीपी आलम विजय सिंह ने कहा है कि अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारी एहतियातन तौर पर की गई है।

बलविंदर कौर अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से स्थानांतरित करने की मांग को लेकर सोमवार (08 अप्रैल) को मार्च निकालने वाली थीं।

अमृतसर पुलिस ने बठिंडा में तख्त दमदमा साहिब से निकाले जाने वाले 'चेतना मार्च' से एक दिन पहले रविवार (07 अप्रैल) को अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर, उनके चाचा सुखचैन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया गया था, तब से ही वह असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस ने अमृतपाल सिंह की मां और चाचा समेत छह लोगों पर केस भी दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+