RBI के फैसले के बाद बाजार ने लगाई छलांग, सेंसेक्स 600 अंक के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी उछाल देखने को मिला। इस बढ़त का कारण भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगातार चौथी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाना माना जा रहा है। गुरुवार को दोपहर बाद सेंसेक्स में 600 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 608 अंक चढ़कर 33,627 और निफ्टी 195 अंक चढ़कर 10,324 के स्तर पर पहुंच गया। फिलहाल सेंसेक्स 577.73 अंकों की बढ़त के साथ 33,596.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

sensex

लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी देखने को मिल रही है। सेक्टोरल इंडेक्स मेटल समेत सभी इंडेक्स में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। एसबीआई, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और हीरे मोटोकॉर्प के शेयरों में सबसे अधिक उछाल देखने को मिला। वहीं भारती एयरटेल के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली।

मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, इस उछाल के पीछे ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत हैं। गुरुवार को बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.38 फीसदी और बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 1.55 फीसदी मजबूत हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+