सप्ताह के पहले दिन बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 268 अंक की उछाल
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शेयर बाजार में जारी बढ़त के चलते सेंसेक्स 268 अंक उछलकर 34410 के स्तर पर और निफ्टी 81 अंक की तेजी के साथ 10572 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भारतीय शेयर बाजार में यह तेजी ग्लोबल मार्केट में दिखी बढ़त के चलते है। शुक्रवार के सत्र में अमेरिकी बाजार में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली, जिसके बाद आज तमाम एशियाई बाजारों में भी यही रुख दिखा।

कारोबार के इस दौरान टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, वेदांता, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिला। तो वहीं डॉ रेड्डीज, भारती इंफ्राटेल, सन फार्मा, टीसीएस, एनटीपीसी और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications