सीनियर न्यूज एंकर रवि शर्मा की सड़क हादसे में मौत, मीडिया इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
नोएडा, जुलाई 14। एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के सीनियर एंकर रवि शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात नोएडा के सेक्टर 62 में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।
Recommended Video

मीडिया इंडस्ट्री के कई दिग्गज ने दी श्रद्धांजलि
- रवि शर्मा की मौत पर मीडिया इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर इस वरिष्ठ एंकर को श्रद्धांजलि दी जा रही है। पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा सेक्टर 62 में रवि शर्मा की कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनका निधन हो गया है।
- इन्वेस्टीगेटिव पत्रकार दीपक शर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि कई प्रतिष्ठित न्यूज चैनलों में शानदार क्राईम रिपोर्टर व एंकर रहे रवि शर्मा की रोड एक्सीडेंट में मौत, बेहद दुखद है। सड़क से उठकर स्टूडियो तक पहुंचने का उनका सफर, संघर्ष से भरा था। वे सच में खतरों के खिलाड़ी थे।
उनका अचानक जाना टीवी इंडस्ट्री की क्षति है।
ओम शांति












Click it and Unblock the Notifications