1984 दंगा पीडि़तों को इंसाफ दिलाने के लिए फुल्का ने दिया AAP से इस्तीफा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जाने-माने वकील एचएस फुल्का ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। फुल्का ने पार्टी को खुला खत लिखकर पार्टी छोड़ने की वजह बताई है। फुल्का ने लिखा है कि वो 1984 दंगा पीड़ितों को इंसाफ के लिए काम करेंगे।

उन्होंने लिखा है कि वह सिख दंगे के आरोपियों को सजा दिलवाने में लंबे समय से जुटे हैं। उन्होंने 3 दशक से एक भी आरोपी को सजा ना मिलने पर दुख जताया। अपने फैसले पर पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों के कयास पर विराम लगाते हुए फुल्का ने कहा कि वह आप का ‘अभिन्न' हिस्सा बने रहेंगे, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी के पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव जीतने के पूरे पूरे आसार हैं।
फुल्का ने लिखा कि दंगे के आरोपी सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर का केस महत्वपूर्ण मोड़ पर है। मुझे लगता है कि इस अहम मौके पर इस केस पर मेरे ज्यादा ध्यान की जरूरत है। मुझे लगता है कि अगर मैं इस पर पूरा वक्त नहीं दे पाया तो केस पर असर पडेगा। मेरा विश्वास है कि मुझे किसी भी कीमत पर इस केस को प्रभावित नहीं होने देना है।












Click it and Unblock the Notifications