Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने NDTV से दिया इस्‍तीफा, अडानी की एंट्री के बाद ये तीसरा बड़ा इस्‍तीफा

एनडीटीवी के वरिष्‍ठ पत्रकार रवीश कुमार ने बुधवार को चैनल से इस्‍तीफा दे दिया। NDTV ग्रुप की प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह ने ये जानकारी शेयर की।

देश के जाने-माने न्‍यूज चैनल NDTV का प्रमुख चेहरा रहे वरिष्‍ठ पत्रकार रवीश कुमार ने एनडीटीवी से बुधवार शाम इस्‍तीफा दे दिया। याद रहे रवीश कुमार ने ये इस्‍तीफा एनडीटीवी न्‍यूज चैनल के संस्थापक और प्रमोटर प्रणय रॉय और प्रमोट राधिका रॉय के इस्‍तीफे के एक दिन बाद दिया है। मंगलवार को एनडीटीवी के प्रमोटर राधिका राय और प्रणय राय ने RRPRH ग्रुप के बोर्ड के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस्‍तीफा तुरंत स्‍वीकार कर लिया गया

इस्‍तीफा तुरंत स्‍वीकार कर लिया गया

चैनल के भीतर एक आंतरिक मेल के माध्यम से रवीश कुमार ने ये इस्‍तीफा दिया जो तुरंत स्‍वीकार कर लिया गया और तुरंत प्रभावी हो गया है। एनडीटीवी ग्रुप की प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह द्वारा सभी कर्मचारियों को भेजे एक मेल के जरिए ये जानकारी दी।

Recommended Video

    Ravish Kumar की पत्नी, क्या करती है, जिनसे 7 साल अफेयर के बाद की Love Marriage | वनइंडिया हिंदी
    प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह ने रवीश के इस्‍तीफे पर बोली ये बात

    प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह ने रवीश के इस्‍तीफे पर बोली ये बात

    NDTV ग्रुप की प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह ने कहा "रवीश जैसे कुछ ही पत्रकार लोगों को प्रभावित कर पाते है। रवीश दशकों से एनडीटीवी का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं. उनका योगदान बहुत अधिक रहा है, और हम जानते हैं कि वह अपने नई शुरुआत में बेहद की सफल होंगे"

    अब नहीं देखने को मिलेंगे रवीश कुमार के ये शो

    अब नहीं देखने को मिलेंगे रवीश कुमार के ये शो

    गौरतलब है कि रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के विजेता रवीश कुमा चैनल के प्रमुख शो हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम सहित कई कार्यक्रमों को होस्‍ट करते थे। उन्हें दो बार पत्रकारिता पुरस्कार में रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता से भी सम्मानित किया गया है।

    एनडीटीवी में गौतम अडानी की एंट्री

    एनडीटीवी में गौतम अडानी की एंट्री

    बता दें गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी की 29.18 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इतनी बड़ी हिस्‍सेदारी के साथ अब ये चैनल अडानी के नियंत्रण में आ चुका है। इतना ही नहीं 26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए भी गौतम अडानी की कंपनी ने खुला प्रस्ताव रखा है और छोटे निवेशक अपना शेयर बेच सकते हैं। NDTV- Adnai Full Story: आखिर क्या है पूरी कहानी, कैसे हुई एनडीटीवी में गौतम अडानी की एंट्री

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+