Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोएंबटूर रेंज के डीआईजी विजय कुमार ने खुद को मारी गोली, मौत

तमिलनाडु में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने खुद को गोली मार ली है। रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीआईजी विजय कुमार ने खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मार ली, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।।

हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आखिर क्यों विजय कुमार ने खुद को गोली मारी। बता दें कि विजय कुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, वह कांचीपुर, कुड्डालोर, नागपट्टिम और तिरुवरूर जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक काम कर चुके हैं।

dig vijay kumar

विजय कुमार को कोयंबटूर रेंज का डीआईजी इसी वर्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह चेन्नई में तैनात थे। यहां वह पुलिस उपायुक्त के पद पर थे। सूत्र के अनुसार शुक्रवार की सुबह रेस कोर्ट में स्थित कैंप ऑफिस में विजय कुमार ने खुद को गोली मार ली। जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार विजय कुमार सुबह टहलने के लिए गए थे, इसके बाद 6.45 बजे वह कैंप ऑफिस पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने पीएसओ से उन्होंने अपनी पिस्टल ली और ऑफिस में चले गए। यहां 6.50 बजे उन्होंने खुद को गोली मार ली। मौके पर जो अन्य पुलिसकर्मी यहां मौजूद थे, उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर तत्काल आला अधिकारी पहुंचे।

सूत्रों का कहना है कि डीआईजी विजय कुमार ने अपने साथी अधिकारियों से कहा था कि वह सही से सो नहीं पा रहे हैं पिछले कुछ हफ्तों से, उन्हें गंभीर अवसाद है। पुलिस की ओर से आत्महत्या की वजह नहीं बताई गई है। इसकी जांच चल रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+