वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का निधन, हैदराबाद में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का आज सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें रविवार को एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आखिरी सासें लीं। बता दें कि 15वीं लोकसभा में जयपाल रेड्डी मनमोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। वह तेलंगाना की चेवेल्ला लोकसभा सीट से पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे।

jaipal reddy

मनमोहन सरकार के अलावा जयपाल रेड्डी 1998 में इंद्र कुमार गुजरात की सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे। 2009 में वह चेवेल्ला लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। जयपाल रेड्डी का जन्म 16 जनवरी 1942 में हैदराबाद के मदगुल में हुआ था। उन्होंने 7 मई 1960 में लक्ष्मी से विवाह किया था उनके दो बेटे और एक बेटी है। जयपाल रेड्डी 1969 से 1984 के बीच आंध्र प्रदेश के कलवाकुर्ती से चार बार विधायक रह चुके थे। आपातकाल में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था और 1977 में जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जयपाल रेड्डी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि जयपाल रेड्डी गारू के निधन से बहुत दुखी हूं, उनके हर शब्द के पीछे उनकी योग्यता दिखती थी, उनका जुनून जबरदस्त था। उन्होंने पुरानी मान्यताओं और तकनीक को काफी बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया था। उन्हें उनके दोस्त, उनके चाहने वाले और तेलुगू लोग काफी याद करेंगे।

रेड्डी के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ऊपरवाले से प्रार्थना की है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी और पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम ने भी रेड्डी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। तो वहीं पीएम मोदी ने रेड्डी के निधन पर शोक जताते हुए रेड्डी को प्रभावी एडमिनिस्ट्रेटर कहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+