GS Bali: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली का लंबी बीमारी के बाद निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

GS Bali: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली का लंबी बीमारी के बाद निधन

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली का लंबी बीमारी के बाद 67 साल की उम्र में कल देर रात एम्स दिल्ली में निधन हो गया। उनके बेटे रघुबीर सिंह बाली ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है। जीएस बाली के बेटे ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''बड़े ही दुखद मन से सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूजनीय पिताजी और आप सबके प्रिय श्री जीएस बाली जी अब हमारे बीच नहीं रहे। बीती रात उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिर सांस ली। पिताजी भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके आदर्श और मार्गदर्शन हमारे और आपके दिलों में हमेशा कायम रहेंगे।''

Senior Congress leader GS Bali passes away

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता जीएस बाली का निधन दिल्ली एम्स में रात 2:00 बजे हुआ। इलाज के लिए वह कुछ दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती थे।

जानिए जीएस बाली के बारे में?

जीएस बाली का पूरा नाम गुरमुख सिंह बाली था। वह हिमाचल के विधानसभा सीट नगरोटा बगवां से विधायक भी रह चुके हैं। जीएस बाली हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में परिवहन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले और तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। जीएस बाली पहली बार 1998 में विधायक बने। उसके बाद 2003, 2007 और 2012 में फिर से जीते। जीएस बाली को कांग्रेस ने 6 मार्च 2003 को परिवहन मंत्री बनाया था। वह 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा से अरुण कुमार से हार गए थे।

जीएस बाली का जन्म 27 जुलाई 1954 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में हुआ था। जीएस बाली ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री ली थी। जीएस बाली हिमाचल नागरिक सुधार सभा के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। इसके अलावा वह हिमाचल सामाजिक निकाय संघ के उपाध्यक्ष और बाद में अध्यक्ष भी बने थे। 1990 से 1997 तक जीएस बाली कांग्रेस विचार मंच के संयोजक रहे। वहीं 1995 से 1998 तक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रहे। वे 1993 से 1998 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव भी रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+