सुनील जाखड़ ने छोड़ी कांग्रेस, फेसबुक लाइव कर कहा- 'गुडलक और गुडबाय कांग्रेस'
चंडीगढ़, 14 मई: पंजाब में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी। फेसबुक लाइव आकर सुनील जाखड़ ने कहा कि गुडलक और गुडबाय कांग्रेस...।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना पर नेतृत्व द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने एक सप्ताह बाद आज पार्टी छोड़ दी। वे कांग्रेस से कई सालों से जुड़े हुए थे। आज उन्होंने पार्टा से नाता तोड़ लिया।
चिंतन शिविर के बीच पार्टी से अलविदा
सबसे अहम बात ये कि कांग्रेस के चिंतन शिविर के बीच सुनील जाखड़ ने पार्टी को अलविदा कहा है। जाखड़ ने कांग्रेस आलाकमान पर आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाए जाने के बाद सीएम की नियुक्ति के मुद्दे पर पंजाब के एक खास नेता की बात सुनी जा रही है। जाखड़ ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दिए बिना ही पार्टी का दामन छोड़ दिया।