रेलवे को दीजिए अपना आइडिया और पाइए 12 लाख का कैश इनाम

अगर आपके पास रेलवे की हालत को सुधारने के लिए आइडिया है तो आपके पास मौका है 12 लाख रुपए जीतने का। रेलवे ने बेस्ट इनोवेटिव आइडिया भेजने वाले को 12 लाख रु. कैश इनाम देने की घोषणा की है।

नई दिल्ली । रेलवे आम जनता को 12 लाख रुपए जीतने का मौका दे रही है। रेलवे ने लोगों को 12 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है, लेकिन इसके लिए आपको अपने आइडियाज रेलवे को देने होंगे। दरअसल रेलवे ने अपने डिब्बों की पैसेंजर कैपेसिटी बढ़ाने सहित 5 मुद्दों पर लोगों से इनोवेटिव आइडियाज मांगे हैं।

पैसेंजर कैपेसिटी बढ़ाने, स्टेशनों पर नई डिजिटल क्षमता के विकास, लो लेवल प्लेटफॉर्म से ट्रेनों में आसानी से चढ़ने-उतरने, इफेक्टिंव लोडिंग के लिए वैगन्स के डिजाइन और ट्रांसपोर्टेशन के लिए वैगन्स की नई डिजाइन पर लोगों से उनके आइडियाज मांगे हैं।

हमसफर पूरी तरह तैयार, जानें इस ट्रेन से जुड़ी 5 खास बातें

रेलवे बेहतरीन आइडिया देने वाले 6 लोगों को 12 लाख रुपए का कैश इनाम देगी। रेलवे के अधिकारी के मुताबिक लोगों को रेलवे की सुविधाओं और असुविधाओं को लेकर अधिक समझ है, इसलिए वो बेहतर सुझाव दे सकते हैं। ऐसे में रेलवे चाहती है कि आम जनता खुद रेलवे की सुविधाओं के बारे में बताए। बेस्ट इनोवेटिव आइडिया देने वालों को कैश रिवार्ड दिया जाएगा।

अगर आप भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो 20 दिसंबर तक आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्टेशन के लिए आपको https://innovate.mygov.in लॉगइन करना होगा। यहां इस घोषणा से संबंधित सभी नियम और शर्तें दी गई है। आप रजिस्ट्रेशन करवाने से पहले उन नियमों को ध्यान से पढ़ लें। फिर आप अपने आइडियाज भेजे। अगर आपके भेजे सुझाव रेलवे को पसंद आ जाते हैं तो आपको 12 लाख रुपए का कैश इनाम दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+