वीर्य के गुब्बारे: होली के बहाने अपनी नपुंसकता दिखाते 'मर्द'
लड़कियों पर वीर्य से भरे गुब्बारे फेंकना का ये पहला मामला नहीं था, कुंठित मानसिकता के लोग सालों से ऐसा करते आ रहे हैं।

नई दिल्ली। भले ही होली एक समय रंग और मस्ती का त्योहार हुआ करता था लेकिन आज कुछ हुड़दंगियों की वजह से होली डर का त्योहार बन गया है। दिल्ली में होली से पहले डीयू की छात्राओं पर वीर्य से भरे गुब्बारे फेंकने जैसी घटनाएं देखने से तो यही लगता है। 24 फरवरी को दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक छात्रा पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंका गया। जब इस घटना को उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो होली और हुड़दंगई की एक घिनौनी तस्वीर सामने आई। लड़कियों पर वीर्य से भरे गुब्बारे फेंकना का ये पहला मामला नहीं था, कुंठित मानसिकता के लोग सालों से ऐसा करते आ रहे हैं।

मर्दों की कुंठित सोच दिखाती है ये हरकत
दिल्ली में सिर्फ लेडी श्रीराम ही नहीं, बल्कि जीसस एंड मैरी कॉलेज की छात्रा पर भी वीर्य से भरे गुब्बारे फेंके गए। छात्रा बस स्टॉप पर अपनी बस का इंतजार कर रही थी कि तभी कुछ लड़के आए और उसकी छाती पर गुब्बारा फेंककर चले गए। हैरानी की बात ये है कि वहां मौजूद लोगों ने छात्रा को देखकर कहा, 'बुरा न मानो, होली है।' 'बुरा न मानो, होली है', इसी एक जुमले से लोग सालों से इस त्योहार की आड़ में लड़कियों को परेशान करते आ रहे हैं। होली है तो बुरा मत मानो, क्योंकि लड़के हैं गलती हो जाती है। इन कुछ मर्दों को लगता है कि ये होली में मस्ती का तरीका है लेकिन होली के बहाने ये मर्द मस्ती नहीं कर रहे, बल्कि अपनी नपुंसकता दिखा रहे हैं। लड़कियों पर फेंके गए वीर्य के गुब्बारे लोगों की घटिया और कुंठित सोच दिखाते हैं। ये लोग उस सोच का हिस्सा हैं जो ये समझते हैं कि महिलाएं केवल वस्तु हैं और वो किसी भी तरह से उनके साथ पेश आ सकते हैं। ऐसा नहीं है, न महिलाएं वस्तु हैं न किसी को उनके साथ किसी भी तरह से पेश आने का अधिकार है।

अभी तक केवल लड़कियों को ही समझा रहे हैं हम
होली आते ही इन मर्दों की ये छिछोरी हरकतें शुरू हो जाती हैं। होली के एक हफ्ते पहले से ही उनपर पानी और रंगों के गुब्बारे फेंके जाते हैं। और अब तो ये इससे चार कदम आगे बढ़ गए हैं। अब होली से पहले लड़कियों पर पानी के नहीं, बल्कि वीर्य के गुब्बारे फेंके जा रहे हैं। मतलब घटियापन की हद हो गई है और आखिर में लड़कियों को ही कहा जाता है कि वो सड़क पर निकलने से पहले ध्यान रखें। जरूरत न हो तो ना ही निकलें। होली के दिन तो खासतौर पर घर में रहें। भारत में पली-बढ़ी हर लड़की ने इन बातों का सामना अपने जीवन में एक न एक बार तो जरूर किया होगा। बचपन में जहां लड़कियां होली का ये त्योहार खूब मस्ती से मनाती हैं, बड़े होने के बाद उन्हें घर में रहने की नसीहत दी जाती है। सबसे खराब बात तो ये है कि होली पर छेड़छाड़ की घटनाएं सालों से होती आ रही हैं लेकिन तब भी हमने केवल लड़कियों को सावधानी बरतना सिखाया। शायद ही किसी ने लड़कों को कहा होगा कि होली का त्योहार रंग और खुशियों का त्योहार है और ये किसी को भी छेड़ने का अधिकार नहीं देता।

दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं अपराध
होली में बुरा न मानो कहकर कोई लड़का किसी भी लड़की को नहीं छेड़ सकता। होली ही क्यों, कोई भी त्योहार, कोई भी चीज किसी लड़के को लड़कियों को छूने और छेड़ने का अधिकार नहीं देती। दिल्ली में लड़कियों के खिलाफ अपराध रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली में एक बस में एक व्यक्ति लड़की को देखकर मास्टरबेट करने लगा। भरी भीड़ में इस व्यक्ति की इतनी हिम्मत हो गई कि वो लड़की को देखकर मास्टरबेट करने लग गया। वहीं चंडीगढ़ में भी नशे में धुत्त एक युवक दो महिला पुलिस कांस्टेबल को देखकर मास्टरबेट कर रहा था। ये घटनाएं कुछ मर्दों की घटिया सोच का परिचय देती हैं। ये घटनाएं दिखाती हैं कि वो ये मानकर बैठे हैं कि महिलाओं पर उनका पूरा अधिकार है।

संभाल कर रखिये अपनी 'मर्दानगी'
ऐसा लगता है कि कुछ लोग वीर्य से भरा गुब्बारा किसी राह चलती लड़की पर फेंककर इसे अपनी 'मर्दानगी' से जोड़ लेते है, उन्हें लगता है कि लड़के हैं और होली है तो इतना तो इतना तो 'चलता है' होली पर तो हुड़दंग होता ही है। हां होली पर हुड़दंग होता है लेकिन ये हुड़दंग करना, एक-दूसरे पर रंग डालना, नाचना-गाना तो दिल के मैल मिटाने के लिए होता है ना कि अपनी यौन कुंठा मिटाने के लिए... तो होली है रंगों से खेलिए, 'मर्दानगी' को संभाल कर रखिए।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications