आसिफ खान से बना 'आशु गुरुजी', साइकिल रिपेयर छोड़ बन बैठा ज्योतिषी

नई दिल्ली। पाखंडी बाबाओं की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। इस बाबा पर भी रेप जैसे गंभीर आरोप लग गए हैं। बाबा का नाम है आशु भाई गुरुजी है जिसके खिलाफ दिल्ली के हौजखास थाने में रेप का केस दर्ज हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने इस ढोंगी बाबा का काला चिट्टा निकालना शुरू किया तो एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस बाबा के एक अनुयायी ने पुलिस को बताया है कि जब उसने ज्योतिष के लिए अपना नाम बदल लिया। जबकि पहले इस बाबा का नाम आसिफ खान था। सूत्रों की माने तो आशु बाबा सोमवार से ही फरार है।

90 के दशक में चलाता था साइकिल रिपेयर की दुकान

90 के दशक में चलाता था साइकिल रिपेयर की दुकान

इस बाबा क बारे में पुलिस को जो जानकारी मिली है उसमें यह पता चला है कि 90 के दशक में आशु दिल्ली के वाजिरपुर जेजे कॉलोनी में साइकिल रिपेयर करने की दुकान चलाता था। इसके बाद वो नार्थ दिल्ली के सराय रोहित बाजार में शिफ्ट हो गया। और यहां पर वो ज्योतिष का अभ्यास करने लगा और अनुयायी बनाने लगा। ज्योतिष में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के बाद साइकि बनाने की दुकान भी बंद कर दी। हाल-फिलहाल में तो वो कुछ टीवी चैनल पर भी आने लगा था।

4 बजे सुबह ही खुल जाता था आश्रम का ताला

4 बजे सुबह ही खुल जाता था आश्रम का ताला

जैसे-जैसे पुलिस मामले की जांच करती जा रही है वैसे-वैसे इस पाखंडी बाबा के कारनामे सामने आ रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि आशु भाई के श्रद्धा आश्रम का ताला सूरज उगने से भी पहले करीब 4 बजे सुबह ही खुल जाता था। जिस वक्त पूरी दिल्ली सोती थी उस वक्त बाबा अपने अनुयायियों का हाथ देखता था और भविष्य बताया था। कहा तो ये भी जा रहा है कि बाबा जड़ी-बूटी से भक्तों का इलाज करता था।

 क्या है मामला?

क्या है मामला?

दरअसल दिल्ली के हौजखास थाने में ज्योतिषी आशु भाई के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। एक महिला के मुताबिक साल 2008 में वो बाबा के पास अपनी बेटी का इलाज कराने गई थी। तब वो पहली बार बाबा से जुड़ी। उस महिला ने आरोप लगाया है कि बाबा और उसके बेटे ने तो रेप किया ही साथ में बेटे के दोस्त भी लगातार कई साल तक रेप करते रहे। बताया जा रहा है कि ज्योतिष और आयुर्वेद के नाम पर बाबा ने अरबों की रुपए की संपत्ति का मालिक बन गया है। फिलहाल ने केस दर्ज कर बाबा की तलाश में जुट गई है। पुलिस को पता चला है कि वोटर लिस्ट में भी आशु भाई का नाम आसिफ खान है और पता रोहिणी सेक्टर 7, मकान नंबर बी-4/77-78 के तौर पर दर्ज है। बाबा पर यह भी आरोप है कि वो तंत्र-मंत्र का सहारा लेकर इलाज करता था और बदले में लोगों से मोटी रकम लेता था।

यह भी पढ़ें- महागठबंधन में दरार: कांग्रेस को डर, क्या सपा-बपसा मिलकर हाथ का साथ छोड़ने की तैयारी में तो नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+