चयन समिति की अहम बैठक आज, हो सकता है नए CBI चीफ का ऐलान

नई दिल्ली। सीबीआई के नए निदेशक पर फैसला लेने के लिए चयन समिति की आज अहम बैठक होगी। यह बैठक तीन सदस्यीय चयन समिति के सदस्यों के बीच होगी जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मौजूदा समय में सीबीआई बिना निदेशक के काम कर रही है, लिहाजा माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में नए सीबीआई चीफ का ऐलान हो सकता है। इससे पहले 24 जनवरी को चयन समिति की बैठक हुई थी लेकिन उस बैठक में कोई फैसला नहीं निकला था। सेलेक्ट कमेटी में प्रधानमंत्री के अलावा विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई भी शामिल हैं।

cbi

खड़गे ने पत्रकारों के बताया कि सेलेक्शन कमेटी की अगली बैठक 1 फरवरी को शाम तकरीबन 6 बजे होगी, जिसमे सीबीआई के नए चीफ के चयन को लेकर चर्चा होगी। तीन सदस्यों की इस कमेटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई भी हैं। इससे पहले सेलेक्शन कमेटी की हुई बैठक में खड़गे ने सीबीआई चीफ के पद के लिए संभावित उम्मदीवारों के नाम पूछे थे।

गृह मंत्रालय के सूत्र के अनुसार जिन 11 लोगों का नाम सीबीआई के अगले मुखिया की सूचि में शामिल है उन्हें सीबीआई में काम करने के अनुभव के आधार पर शामिल किया गया है। इस लिस्ट में राकेश अस्थाना का भी नाम शामिल किया गया है क्योंकि वह भी 1982-85 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें भी सीबीआई के साथ काम करनके का अनुभव है। लेकिन अस्थाना को इस पद पर चयनित करके सरकार किसी भी तरह के नए विवाद को जन्म नहीं देना चाहिए, लिहाजा उन्हें इस पद से दूर रखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+