सीमांचल एक्सप्रेस हादसा: रेलवे ने जारी किए ये हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली। बिहार के वैशाली जिले में रविवार सुबह जोगबनी से नई दिल्ली जा रही आनंद बिहार-राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। इतना भयानक था कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं। रेल प्रशासन ने हादसे के बाद लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पूर्व मध्य रेलवे के प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में एक जनरल कोच, एक एसी कोच बी-3, तीन स्लीपर कोच- एस-8, एस-9, एस-10 के अलावा चार अन्य बोगियां पटरी से उतरी गईं।

Seemanchal Express Train Accident These helpline numbers issued by the Railways
राहत बचाव कार्य के लिए सोनपुर और बरौनी से ART टीम को रवाना कर दिया गया है। हादसे के बाद बछवाड़ा-हाजीपुर सिंगल लाइन पर परिचालन रद कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन सोनपुर- 06158-221645, हाजीपुर- 06224-272230, बरौनी- 06279-23222। सहदेई रेल हादसा, समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर, समस्तीपुर रेल मंडल के हेल्पलाइन नंबर है 06274-224061/ 06274-232131। पटना रेलवे की ओर से कुछ और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नबर, पटना- 06122202290, 06122202291, 06122202292, 06122213234। कटिहार रेल मंडल ने सहदेई रेल हादसा को लेकर तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है
07870559480
09473198029
09473198026
7541806358(बारसोई जंक्शन)

ईस्टर्न रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक, सीमांचल एक्सप्रेस हादसे के चलते इस रूट की सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। यूपी की ओऱ से छपरा की ओर जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों को वाया मुजफ्फरपुर होते हुए छपरा की ओर भेजा जा रहा है। डाउन ट्रेनों को पटना-मोकामा-बरौनी जंक्शन के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया है। डाउन ट्रेनों को बरौनी-मोकामा-पटना के रास्ते डायवर्ट किया गया है। इस हादसे की जांच सीआरएस पूर्वी सर्कल लतीफ खान को सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+