रेल हादसे पर नीतीश कुमार ने जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश
नई दिल्ली। बिहार के वैशाली में हुए रेल हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव मदद जल्द से जल्द पहुंचाई जाए। आपको बता दें कि आज सुबह सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमे 6 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस के 9 कोच पटरी से उतरे गए, जिसमे कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा सोनपुर डिविजन में हुआ, जब ट्रेन मेहनार रोड से तकरीबन 3.52 बजे गुजर रही थी। जो कोच पटरी से उतर गए हैं उसमे स्लीपर के तीन कोच, एस-8, एस10, जनरल का एक कोच और एक एसी-बी 3 कोच शामिल है। मौके पर सोनपुर और बरौनी में स्थित अस्पतालों में डॉक्टरों की एक टीम को भेज दिया गया है।
रेलवे की अडिशनल डायरेक्टर जनरल पीआर स्मित वत्स शर्मा ने बताया कि हम राहत और बचाव कार्य पर ध्यान दे रहे हैं। मौके पर रेलवे एक्सिडेंट मेडिकल वैन और डॉक्टरो की टीम पहुंच गई है। साथ ही एनडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल के कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है, लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
इसे भी पढ़ें- तीन दशक बाद पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की जनसभा, राहुल गांधी आज करेंगे जन अकांक्षा रैली को संबोधित












Click it and Unblock the Notifications