Seema Haider Sachin Meena Story: 'मुझे और बच्चों को पीटता था गुलाम, मुंह पर फेंकता था मिर्ची'

Seema Haider Sachin Meena ki Love Story: इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर भारत-पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर एक ही प्रेम कहानी छाई हुई है और वो है सीमा हैदर और सचिन मीणा की, जो कि 'पबजी गेम' के जरिए एक-दूसरे से ऑनलाइन मिले और फिर दोनों में इस कदर मोहब्बत हुई, जिसकी वजह से चार बच्चों की मां सीमा हैदर अवैध ढंग से भारत आ पहुंची।

Seema Haider Sachin Meena Story

ना धर्म, ना सरहद और ना कोई दीवार इन दोनों प्रेमियों को जुदा कर पाई, हालांकि इंडिया में अवैध तरीके से दाखिल होने की वजह से वो और सचिन 4 जुलाई को पुलिस की गिरफ्त में जरूर आए लेकिन 7 जुलाई को दोनों को जमानत मिल गई और उसके बाद से दोनों की प्रेम कहानी पूरी दुनिया को पता चल गई।

'हां मैंने सचिन से इश्क किया है...'

सचिन के लिए खुशी-खुशी हिंदू धर्म अपनाने वाली सीमा आज पूरे आत्मविश्वास के साथ कहती हैं कि 'हां मैंने सचिन से इश्क किया है और उसके लिए वो कुछ भी कर सकती है। उसने ये भी बताया कि वो हिंदू धर्म अपनाकर सचिन के साथ नेपाल में शादी कर चुकी हैं, हिंदू बनने के लिए सचिन ने उसे नहीं कहा था, उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म को अपनाया है।'

शाकाहारी जीवन और तुलसी की पूजा

उसने कहा कि 'वो अब गंगाजल से पवित्र होकर सचिन के पूरे परिवार और समाज के सामने एक बार फिर से शादी करने को तैयार है, उसे शाकाहारी जीवन और तुलसी की पूजा करने से कोई एतराज नहीं है।'

'पीएम साहब मेरी बीवी-बच्चों को वापस भेज दो'

सचिन के प्रेम में पागल सीमा ने तो अपना फैसला सुना दिया लेकिन दुबई में बैठे उसके पति गुलाम हैदर ने पीएम मोदी से अपील कर डाली है कि 'वो उसकी पत्नी और बच्चों को वापस भेज दें। '

'सोशल मीडिया पर सीमा को गद्दार कह रहे हैं पाकिस्तानी'

जिसके बाद ये मामला और सुर्खियों में आ गया है। पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर सीमा के लिए काफी बेकार बातें लिखी जा रही हैं। कोई उन्हें 'गद्दार' कह रहा है तो कोई उनके चरित्र पर उंगली उठा रहा है।

'वो और हैदर पिछले दो साल से साथ नहीं'

पति गुलाम हैदर के बारे में सीमा ने गुस्साते हुए कहा कि 'वो और हैदर पिछले दो साल से साथ नहीं हैं। उसे ये भी नहीं पता कि मैं और मेरे बच्चे जिंदा है या फिर मर गए। मैं उसके साथ नर्क में वापस नहीं जाना चाहती हूं।'

'मुझे और बच्चों को पीटता था गुलाम, मुंह पर फेंकता था मिर्ची'

उसने बताया कि ' हैदर उसके साथ बहुत ही गंदे ढंग से पेश आता था। वो उसको और बच्चों को मारता-पीटता था। वो कहता था कि बच्चों की पढ़ाई रूकवा दो। वो मेरा बाल पकड़कर मुझे पीटता था और मेरे मुंह पर मिर्ची फेंकता था।'

पाकिस्तान में आज भी मौखिक तलाक चलता है

सीमा ने कहा कि 'पाकिस्तान में आज भी मौखिक तलाक चलता है। मैं उसे तलाक दे चुकी हूं। वैसे भी वहां जब पति-पत्नी 6 महीने से साथ नहीं रहते हैं तो उनका तलाक मान लिया जाता है, हम तो दो साल से साथ नहीं हैं।'

सीमा को पहले भी हुई थी मोहब्बत

सीमा ने बताया कि साल 2013 में वो किसी को पसंद करती थी लेकिन घर वालों को वो लड़का पसंद नहीं था इसलिए उन लोगों ने मेरी शादी गुलाम हैदर जखरानी से कर दी, शादी के वक्त मेरी उम्र मात्र 17 साल थी और आज इस शादी से मुझे चार बच्चे है लेकिन हैदर ने सिर्फ अपमान, दर्द और जलालत के सिवाय मुझे कुछ नहीं दिया और साल 2019 में वो सऊदी चला गया और तब से वहीं है।'

'पहली शादी से उसके दो बच्चे हैं'

सीमा ने कहा कि वो हैदर की दूसरी पत्नी थी, पहली शादी से उसके दो बच्चे हैं, मैं मर जाऊंगी लेकिन उसके पास किसी भी कीमत पर नहीं जाऊंगी।'

7 लाख रु और सोना चुराकर भागने का आरोप

आपको बता दें कि गौतम हैदर और उसके ससुराल वालों ने सीमा पर 7 लाख रु और सोना चुराकर भागने पर भी आरोप लगाया है, जिसके बारे में सीमा ने कहा कि 'ये सारी बातें झूठी हैं।'

'उनकी इतनी औकात ही नहीं है...'

'उनकी इतनी औकात ही नहीं है। मैं अपने साथ वो पैसे लाई हूं जो मैंने अपना घर बेचकर पाया था और सोना वही है, जो मेरी मां ने मुझे शादी के वक्त दिया था और वो मैंने कान और नाक में पहन रखा है। मैं सिर्फ अपने बच्चों संग पाकिस्तान से इंडिया आई हूं और किसी का कोई सामान मेरे पास नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+