Seema Haider News: सचिन दलाली करता है और सीमा ठुमके... वो 'काला बैंगन', पाकिस्तान से नया वीडियो वायरल
Seema Haider News: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। भारत में रह रहे पाक नागरिकों को स्वदेश लौटने का आदेश दिया जा चुका है। ऐसे माहौल में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं।
सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दावा करता नजर आ रहा है कि वह अपने चारों बच्चों को वापस लेने के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ेगा।

"अब सीमा की टांगें कांप रही हैं, वो डर गई है"
गुलाम हैदर ने वीडियो में सीमा हैदर, उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीना और वकील एपी सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उसका कहना है कि उसकी पत्नी को भारत में राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और यह पूरी साजिश पूर्व नियोजित थी। उसने यह भी कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठाएगा। गुलाम हैदर ने कहा, "अब सीमा की टांगें कांप रही हैं, वो डर गई है।"
बता दे कि सीमा हैदर जुलाई 2023 में अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आई थी और ग्रेटर नोएडा में रह रहे सचिन मीना के साथ रहने लगी थी। मामला सामने आने के बाद उसने भारतीय नागरिकता की इच्छा जताई थी और दावा किया था कि वह अब भारत में ही रहना चाहती है।
सचिन दलाली करता है और सीमा ठुमके लगाकर पैसा कमाती है: गुलाम हैदर
गुलाम हैदर ने वीडियो में सचिन मीना को 'काला बैंगन' और 'दलाल' कहकर संबोधित किया। उसका आरोप है कि सचिन दलाली करता है और सीमा ठुमके लगाकर पैसा कमाती है। गुलाम ने कहा, "मैं सीमा के काले कारनामों का पर्दाफाश कर रहा हूं और उसे आईना दिखा रहा हूं।"
अपने चार बच्चों की वापसी के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे: गुलाम हैदर
गुलाम हैदर का कहना है कि वह अपने चार बच्चों की वापसी के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेगा। उसने भारतीय सरकार से अपील की है कि उसके बच्चों को पाकिस्तान वापस भेजा जाए। गुलाम का दावा है कि सीमा ने बच्चों के नाम और धर्म को जबरन बदलने की कोशिश की है।
अब देखने वाली बात है कि भारत सरकार के आदेश के बाद क्या सीमा हैदर को भी पाकिस्तान वापस जाना पड़ेगा। मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए भारत में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास को बंद कर दिया है और भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं सीमा हैदर मामले का क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications