Seema Haider जांच एजेंसियों के लिए पहेली बनीं? 18 घंटे की इन्क्वायरी में कई बार रोईं, अब IQ और एटिट्यूड टेस्ट!
पाकिस्तान से इंडिया आईं Seema Haider भारतीय जांच एजेंसियों के लिए अबूझ पहेली बनती जा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 18 घंटे की इन्क्वायरी में सीमा का अचानक रोने लगना उनके बर्ताव के बारे में संदेह पैदा करता है। खबरों के अनुसार सीमा अब आईक्यू और एटिट्यूड टेस्ट की तैयारी कर रही हैं।
सरहदों को लांघ कर भारत के युवक सचिन से प्रेम का दावा करने वाली सीमा जिस तरह का व्यवहार कर रही हैं, इससे जांच एजेंसियों को संदेह हो रहा है। इंडिया में अवैध प्रवेश के बावजूद उनका बर्ताव जांच में जुटी एजेंसियों को चौंका रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सवालों के सटीक जवाब दे रही सीमा को देखकर जांच एजेंसियों का दिमाग चकरा रहा है। 18 घंटों की पूछताछ के दौरान सीमा सवालों के जवाब बेबाकी से दे रही हैं, ऐसे में शक की सूई ट्रेनिंग पर भी जा रही है।
एजेंसियों को शक है कि क्या पाकिस्तान से भारत आईं सीमा को किसी खास मकसद से भारत भेजा गया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार सीमा का चौंकाने वाला व्यवहार देखने के बाद जांच एजेंसियां साइकोलॉजिकल जांच पर विचार कर रही हैं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच एजेंसियां, सीमा की IQ जांच, Attitude Test और साइकोलॉजिकल जांच के साथ-साथ सेक्सोलॉजिकल जांच की परमिशन के लिए कोर्ट का रूख कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications