Video: 'शर्म कर लो, मैं बच्चों को...', आखिर किस बात पर भड़क गई सीमा हैदर, पाकिस्तानी पति के खोल दिए राज
Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर अक्सर अपने बयान या वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सीमा हैदर ने अब फिर से अपने यूट्यूब चैनल पर अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
सीमा हैदर ने अपने वीडियो में कहा है कि कुछ लोग उनपर गलत आरोप लगा रहे हैं। जो बिल्कुल भी सच नहीं है। सीमा हैदर ने इस वीडियो में अपने और गुलाम हैदर की शादी पर बात की है। इसके अलावा सीमा हैदर ने गुलाम की पहली शादी और बच्चों को लेकर भी दावा किया है। (वीडियो खबर के अंत में)

गुलाम हैदर के बच्चों पर क्या बोलीं सीमा हैदर?
सीमा हैदर ने कहा, 'कुछ बातें मैं आप लोगों से कहना चाहूंगी...जो बच्चों के लिए भी उल्टा सीधा बात कर रहे हैं। मैं उनको उतना बोलूंगी...कि शर्म कर लो...किसी मासूम बच्चे के लिए उल्टा-सीधा नहीं बोलते हैं। जो औरतें बोलती हैं...उनके अपने भी बच्चे होंगे...। कई लोग ये कह रहे हैं कि सीमा जो है, वो हैदर के बच्चों को उल्टा-सीधा बोल रही है। लेकिन नहीं, मैंने कभी भी नहीं कहा।'
सीमा हैदर ने आगे कहा, ''मेरे अंदर वो चीज ही नहीं है कि मैं किसी बेगुनाह को उल्टा-सीधा बोलूं। तो मैंने यही कहा था, जो अपनी आंखों से देखा था, जो अपनी कानों से सुना था...मैंने वही बात बोली थी...कि हैदर की बेटी का निकाह हो चुका है...हो चुका है, ढाई लाख में। इस बात की मैं गवाह हूं।''
क्या गुलाम हैदर से लव मैरिज की थी सीमा ने शादी?
सीमा ने कहा, ''दूसरी बात ये कि मेरी गुलाम हैदर से कोई लव मैरिज शादी नहीं हुई थी। हैदर की जो पत्नी थी, वो मेरे तीसरे बच्चे तक भी उसके साथ थी। और अब भी है या नहीं, ये मुझे नहीं पता। हैदर के पहले से दो बच्चे हैं और उन बच्चों में और मेरे बच्चों में जमीन-आसमान का फर्क है।''
क्या हैदर से सीमा ने लिया था पैसा?
सीमा हैदर ने कहा, ''रही बात, हैदर से पैसा लेने की तो मैंने, हैदर से कोई पैसा नहीं लिया है। कोई चीजें मैंने नहीं चुराई है। मेरा पाकिस्तान में अपना घर था जिसको मैंने बेचा था। मैंने हैदर के साथ कोई धोखा नहीं किया है। वो एक जालिम इंसान है और जालिम इंसान के साथ कोई धोखा नहीं कर सकता है।''












Click it and Unblock the Notifications