देखिए अनोखी मछली जिसका मुंह मनुष्‍यों जैसा है, दांत और होंठ देख चकरा गए लोग, फोटो हुई वायरल

देखिए अनोखी मछली जिसका मुंह मनुष्‍यों जैसा है, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

बेंगलुरु। प्रकृति के अनगिनत रुप हैं और आए दिन नए-नए प्रकृति विभिन्‍न तरीकों से मानव जगत को अचंभित करती आई है। प्रकृति में प्रजातियों के बीच भिन्नता और उनका सुंदर और आकर्षक रुप और उनसे जुड़े रहस्‍य हमेशा हमारे मन में कौतूहल उत्‍पन्‍न करते हैं। हमारी पृथ्‍वी पर वनस्पतियों और जीवों की कई प्रजातियां उपलब्ध हैं। इन प्रजातियों में से एक है ट्रिगर मछली भी है। एक ट्विटर यूजर ने हाल ही में मलेशिया में मौजूद एक मछली की तस्वीर शेयर की जिसमें इस ट्रिगल मछली का मुंह देखकर सोशल मीडिया पर लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं।

fish

इस मछली को उनकी प्रजाति की मछली से अलग बनाने वाली इसकी कुछ मनुष्‍य जैसी विशेषताएं हैं। दरअसल इस मछली का मनुष्‍यों जैसा मुंह है जिसमें होंठ और दांत दिख रहे हैं। देखने में बहुत आकर्षक दिखने वाली ट्रिगर मछली की 40 अलग-अलग प्रजातियां हैं, इनमें से अधिकांश का एक बड़ा सा सिर और अंडाकार शरीर होता है वे अपने मजबूत जबड़े मुंह और दांतों के लिए जानी जाती हैं।

जब से तस्वीर को ऑनलाइन पोस्ट किया गया जिसके बाद ये मनुष्‍यों के मुंह वाली ट्रिगल मछली की फोटो वायरल हो गई। इस मछली को देखकर सब हैरान रह गए। इसकी फोटो को 14 हजार लाइक्स और आठ हजार कमेंट्स मिले हैं। इस फोटो को देखकर जहां कुछ लोगों ने अपने चेहरे की तुलना मछली से की, वहीं अन्य लोगों ने मछली में कुछ और मानवीय सौंदर्य विशेषताएं का बखान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+