एयरपोर्ट पर आम लोगों के साथ लाइन में लगे राहुल गांधी, खूब शेयर हो रही फोटो

एयरपोर्ट पर आम लोगों के साथ लाइन में लगे राहुल गांधी, खूब शेयर हो रही फोटो

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव का परिणाम चाहे जो भी हो, लेकिन राहुल गांधी इस इलेक्‍शन में चर्चा तो खूब बटोर रहे हैं। कभी अपनी रसोई में गुजराती खाने बात करके तो कार पर लड़की के साथ सेल्फी लेकर। गुजरात चुनाव में वह तूफानी प्रचार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में हाल ही में वह दिल्‍ली एयरपोर्ट से गुजरात रवाना हो रहे थे कि उनकी एक फोटो ऐसी क्लिक हो गई, जिसकी चर्चा सब जगह हो रही है। इस तस्‍वीर में राहुल गांधी आम लोगों के साथ लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

गुजरात में रैली करने जा रहे थे राहुल गांधी

गुजरात में रैली करने जा रहे थे राहुल गांधी

राहुल गांधी की पब्लिक लाइन में खड़े होने वाली यह फोटो दिल्‍ली एयरपोर्ट की है। वह यहां अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए बोर्डिंग पास लेने के बाद बस में बैठने के लिए आम लोगों के साथ लाइन में खड़े दिखे। दरअसल, राहुल गांधी को दिल्‍ली से गुजरात जाना था, जहां उनको वडनगर, पाटन और बनासकांठा के कई इलाकों में रैली करनी हैं। तस्‍वीर में राहुल गांधी फोन पर बात करते दिख रहे हैं। उनकी पीठ पर एक ब्‍लैक कलर का बैग भी लटका हुआ है। राहुल गांधी को अपने बीच पाक लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

भरूच में लड़की के साथ सेल्फी की खूब हुई थी चर्चा

भरूच में लड़की के साथ सेल्फी की खूब हुई थी चर्चा

गुजरात चुनाव प्रचार के शुरुआती दौर में राहुल गांधी भरूच में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान एक लड़की उनके पास तक आ गई थी। राहुल ने हाथ पकड़कर उसे कार पर चढ़ाया और उसके साथ सेल्फी भी ली।

गुजरातियों से कनेक्‍ट के लिए गुजराती व्‍यंजनों का सहारा

गुजरातियों से कनेक्‍ट के लिए गुजराती व्‍यंजनों का सहारा

राहुल गांधी ने हाल ही में एक रैली को संबोधित करते हुए वजन बढ़ने की बात कही थी। उन्‍होंने कहा था कि गुजरातियों के प्‍यार ने उन्‍हें मोटा कर दिया है। मतलब गुजरात में लोग उन्‍हें बहुत खिला-पिला रहे हैं, प्‍यार द रहे हैं। उन्‍होंने प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा था, 'मेरी बहन हाल में मेरे घर आई थीं। उन्‍होंने कहा कि तुम्‍हारे किचन में तो सबकुछ गुजराती चीजें रखी हैं।'
फोटो यहां से ले लेना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+