उरी अटैक के 2 दिन बाद दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक
नई दिल्ली। उरी अटैक के ठीक 2 दिन बाद अब राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। मंगलवार की सुबह एक शख्स एयरपोर्ट की दीवार लांघकर रनवे एरिया में घुस गया। उसके हाथ में एक बैग था और तकरीबन आधे घंटे तक उसके बारे में किसी को पता ही नहीं लगा।

आधे घंटे की मशक्कत करनी पड़ी
एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी सुरक्षाबल के जवान संभालते हैं। वे वॉचटॉवर से एयरपोर्ट पर नजर रखते हैं। वहां लगे पीआईडीएस यानी पेरीमीटर इंट्रूशन डिटेक्श सिस्टम ने जैसे ही किसी शख्स के दखल को डिटेक्ट किया तो अलार्म बजा उठा। 19 और 20 नंबर टॉवर पर मौजूद सीआईएसएफ के जवान तुरंत चौकन्ने हो गए और उन्होंने आंधे घंटे की मशक्कत के बाद घुसने वाले शख्स को धर दबोचा।
दिल्ली पुलिस ने जब मामले जांच की तो पता चला कि यह शख्स मध्य प्रदेश के सागर जिले का है और इसका नाम संग्राम सिंह है। हालांकि, जांच में उसके संदिग्ध होने का प्रमाण नहीं मिला।
बजा अलार्म तो हुए अलर्ट
आईजीआई एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकार ने बताया कि मंगलवार की सुबह तकरीबन 8 बजे यह आदमी एयरपोर्ट परिसर में घुसा। डिटेक्शन सिस्टम ने अलार्म बजाया तो सभी सिक्योरिटी टीमें अलर्ट हो गईं। सवेरे साढ़े 9 बजे के पास उसे गेट नंबर 10 के पास पकड़ा गया।
सीसीटीवी फुटेज में निकला सही
पुलिस ने संग्राम को आईपीसी की धारा 447 के तहत हिरासत में लिया। उसके पूरे बैकग्राउंड की जांच हुई। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने उसकी जांच की। उसने बताया कि वह एयरपोर्ट परिसर में तकरीबन आधे घंंटे तक रहा। दिल्ली पुलिस को सौंपने से पहले सीआईएसएफ ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसकी बात सही निकली।
ट्रेन लेने जा रहा था शख्स
संग्राम ने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश में ट्रेन लेने जा रहा था। लेकिन उसने इसके लिए दिल्ली एयरपोर्ट की दीवार क्यों लांघी, यह साफ नहीं हो पाया। सीआईएसफ के एक अधिकारी ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना। इस मामले की जांंच हो रही है।
जानिए क्या है पीआईडीएस सिस्टम
पीआईडीएस सिस्टम एक मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम है जो कि यहां लगा है। इसमें 200सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो कि हल्का सा भी मूवमेंट ट्रेस करते हैं। इस सिस्टम में रडार, 35 वॉचटॉवर और पैट्रोलिंग ट्रैक भी है। इसके साथ ही एयरपोर्ट की 25 किलोमीटर बाउंड्री में भी यह फिट है।
-
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications