राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' नारे से नाराज चौकीदार यूनियन, पुलिस से की केस दर्ज करने की मांग

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटिंग की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार की गति बढ़ा दी है। सत्ता और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जमकर हमले बोल रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी के खिलाफ 'चौकीदार चोर है' का नारा गढ़ा है। वो लगभग अपनी हर रैली में इसका जिक्र करते हैं। उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल लड़ाकू विमान घोटाले के मुख्य आरोपी है। उनके कहने पर डील में बदलाव किए और इसका ऑफसेट कॉन्ट्रेक्ट अनिल अंबानी को दिलाया।

'चौकीदार चोर है' नारे से नाराज चौकीदार यूनियन

'चौकीदार चोर है' नारे से नाराज चौकीदार यूनियन

राहुल गांधी के पीएम मोदी के खिलाफ गढ़े गए इस नारे से चौकीदार यूनियन नाराज है। मुंबई पुलिस का कहना है कि चौकीदार संघ ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को पीटीआई को बताया कि महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा रक्षक यूनियन ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस थाने में सोमवार को राहुल के खिलाफ शिकायत की। यूनियन का दावा है कि राहुल गांधी की इस टिप्पणी से सुरक्षा गार्डों का अपमान हुआ है।

'MMRDA ग्राउंड में 'चौकीदार चोर है' लगाया नारा'

'MMRDA ग्राउंड में 'चौकीदार चोर है' लगाया नारा'

महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा रक्षक यूनियन का दावा है कि इस महीने के शुरुआत में राहुल गांधी ने MMRDA(एमएमआरडीए) मैदान में आयोजित एक चुनावी रैली में चौकीदार चोर है' के नारे लगाए। यूनियन के अध्यक्ष संदीप घुगे ने कहा कि पुलिस को राहुल के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करनी चाहिए ताकि सुरक्षा गार्डों को अपमानित करने वाले इस तरह के नारों पर रोक लगे।

मोदी के खिलाफ राहुल ने दिया 'चौकीदार चोर है' का नारा

मोदी के खिलाफ राहुल ने दिया 'चौकीदार चोर है' का नारा

राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों ने लगाता राहुल गांधी को राफेल डील पर घेर रहे हैं। उन्होंने संसद से सड़क तक इस मुद्दे को उठाया है। वो पीएम मोदी को इस डील में सीधे तौर पर घसीटकर कहते हैं कि उनके दिशानिर्देश के मुताबिक ये डील फ्रांस सरकार के साथ हुई। राफेल सौदे में अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाते हुए राहुल पीएम मोदी के लिए बार-बार ' चौकीदार चोर है ' का नारा लगाते हैं। हालांकि मोदी सरकार और भाजपा उनके इस दावे को खारिज करते हैं। वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहते हैं कि इस मामले में सरकार को क्लीन चिट मिल गई है और कांग्रेस और राहुल राजनीति से प्रेरित होकर ये आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+