अमरनाथ यात्रा- गड़बड़ फैलाने वालों की खैर नहीं
नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा में किसी तरह की गड़बड़ फैलाने वालों की अब खैर नहीं है। उन्हें सुरक्षा बल ढेर कर देंगे। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने दावा किया है कि सरकार ने अमरनाथ यात्रा पर नजर रखने वाले सुरक्षा बलों को निर्देश दिए हैं कि वे अमरनाथ यात्रा पर पहुंचे यात्रियों के साथ गड़बड़ करने वाले शरारती तत्वों को कतई नहीं छोड़े।
हमला हुआ था
आपको याद होगा कि बीते कुछ साल पहले अमरनाथ यात्रा पर आंतकियों के हमले में बहुत से लोग मारे गए थे। कई घायल भी हो गए थे। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा को लेकर हुर्रियत विरोध भी जताती रही हैं।
राजनाथ सिंह अमरनाथ में
इस बीच, गृह मंत्री राजनाथ सिंह खुद अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था को देखने गुरुवार को घाटी पहुंचे। वहां पर उन्होंने श्री अमरनाथ बोर्ड की तरफ से किए गई व्यवस्था को देखा।
पाक-बांग्लादेश के हिन्दुओं की चाहत अमरनाथ यात्रा करने की
बाबा भोले के दर्शन
उन्होंने वहां पर कई तीर्थयात्रियों से भी बात की। उन्होंने पवित्र गुफा में जाकर भगवान भोले नाथ के दर्शन भी किए। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि राज्य सरकार ने यात्रा को लेकर बेहतरीन व्यवस्था की है। राजधानी वापस आने से पहले वे हजरत बल भी गए। वहां पर उन्होंने देश की प्रगति के लिए पूजा और अर्चना की।