राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सचिव ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, राजनीतिक दलों को किया आगाह
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सचिव ऑमिता पॉल ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।
नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सचिव ऑमिता पॉल ने भारत निर्वाचन आयोग को राष्ट्रपति की तस्वीर को राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किए जाने के संबंध में पत्र लिखा है। आयोग लिखे पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रपति दलीय राजनीति से ऊपर होता है। लिखा गया है कि उनके राष्ट्रपति रहते वक्त ना तो उनकी फोटो, ना ही उनसे जुड़ी कोई अन्य, राजनीतिक रूप से इस्तेमाल नहीं की जा सकती है।

पत्र में लिखा गया है कि सभी राजनीतिक दलों की ओर से राष्ट्रपति की तस्वीर का इस्तेमाल करना, बंद किया जाना चाहिए। किसी भी राजनीतिक उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रपति को किसी दल से जोड़ना बंद किया जाए। लिखा गया है कि भारत के राष्ट्रपति के कार्यालय की तटस्थता की गरिमा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह जानकारी राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई।

ये भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर लगी नई नेम प्लेट, मुलायम का भी नाम शामिल












Click it and Unblock the Notifications