Monkeypox Outbreak: दिल्ली में दूसरे मरीज की ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच

नई दिल्ली, 02 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच की बात कही है। वहीं मंकीपॉक्स टेस्ट में संक्रमित पाए गए मरीज की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए संक्रमण के अन्य बिंदुओं को लेकर जांच की बात कही जा रही है।

Recommended Video

      Monkeypox in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा केस मिला | Monkeypox Update | वनइंडिया हिंदी *News
      Monkeypox

      भारत में अब तक कुल छह मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं। इनमें केरल से चार और दिल्ली से 2 मामले हैं। केरल में सोमवार को मंकीपॉक्स से पहली मौत की पुष्टि की गई। यहां संयुक्त अरब अमीरात से लौटे एक 22 वर्षीय युवक में मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनसे यूएई में मंकीपॉक्स का टेस्ट कराया था। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वो 22 जुलाई को भारत आया था और 27 जुलाई को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

      दिल्ली में 1 अगस्त को एक नए मंकीपॉक्स के मामले की पुष्टि हुई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति की मंकीपॉक्स जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। बताया जा है कि इस व्यक्ति को कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। यह भारत में मंकीपॉक्स का छठा और दिल्ली में दूसरा मामला है। मरीज को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स के मामलों को लेकर एक टास्क फोर्स गठित किया है। जिसके सदस्य देशभर में मंकीपॉक्स को लेकर चिकित्सा, संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण और निगरानी करेगी।

      बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को पहले ही आगाह कर दिया। डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनिया के 78 देशों से अब तक 18,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस ने गुरुवार को कहा कि इस संक्रमण को वैश्विक समाज के सहयोग से नियंत्रित किया जा सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+